ट्रक से कुचल कर गर्भवती की मौतआक्रोशित लोगों ने आठ घंटे तक सड़क को किया जाम भागलपुर-अमरपुर मार्ग पर डुमरामा के पास हसनपुर नवटोलिया गांव की घटनाफोटो 6 बांका 2 : सड़क जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, अमरपुरभागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग पर डुमरामा के पास हसनपुर नवटोलिया गांव में ट्रक ने गर्भवती को कुचल दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक भागलपुर से अमरपुर की तरफ आ रहा था. इस दौरान नवटोलिया गांव के मो चांद की पत्नी मेरून निशा शौच के लिए सड़क पार कर रहीं थीं. वह तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजीघटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये व सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार, सीओ राजेश कुमार सिन्हा, बीडीओ राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर चंदन दूबे, एएसआई दिनेश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जाम को खत्म करवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. प्रशासन ने ग्रामीणों का आक्रोश देख स्थानीय मुखिया मो इशार के सहयोग से समझा बुझा कर जाम को तोड़वाया. लगभग आठ घंटे बाद यातायात बहाल हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया.
ट्रक से कुचल कर गर्भवती की मौत
ट्रक से कुचल कर गर्भवती की मौतआक्रोशित लोगों ने आठ घंटे तक सड़क को किया जाम भागलपुर-अमरपुर मार्ग पर डुमरामा के पास हसनपुर नवटोलिया गांव की घटनाफोटो 6 बांका 2 : सड़क जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, अमरपुरभागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग पर डुमरामा के पास हसनपुर नवटोलिया गांव में ट्रक ने गर्भवती को कुचल दिया. इससे मौके […]
