तीन दुकानों से लाखों की संपत्ति चुरायी प्रतिनिधि, रजौन रजौन थाना से महज तीन से चार सौ गज की दूरी पर संचालित तीन दुकानों से चोरों ने शनिवार की रात्रि करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली. जानकारी के अनुसार चोरों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित न्यू मार्केट के परमार्थ डिजिटल स्टूडियो, एसके डिजिटल स्टूडियो के अलावे बाजार स्थित गौरव वस्त्रालय से सारा समान, नकदी आदि चुरा लिया. ब्लॉक मुख्यालय के आगे परमार्थ डिजिटल स्टूडियो व एसके डिजिटल स्टूडियो के आगे के शटर का ताला तोडकर एक लैपटॉप, पॉच कैमरा, एक विडियो कैमरा, एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक सीपीयू सहित परमार्थ स्टूडो में रखा दो हजार नकद आदि गायब कर दिया. चोरों ने गौरव वस्त्रालय के पीछे से ताला तोड़ कर प्रवेश किया और दुकान में रखा करीब 75 हजार नगद व कीमती साड़ी, शॉल, कम्बल पैंट-शर्ट का कपड़ा सहित करीब दो लाख मूल्य का कपड चोरी कर लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद रजौन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ज्ञात हो कि करीब एक माह पूर्व रजौन की एएनएम नीलम कुमारी के आवास का ताला तोड़ कर भी चोरों ने जेवर-जेवरात सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली थी. इस मामले का भी पुलिस अब उद्भेदन नहीं कर सकी है. विज्ञान प्रदर्शनी मेले में दिखायी प्रतिभा फोटो 6 बांका 12,13 : आयोजन को संबोधित करते डा. महेश प्रसाद सिंह एवं प्रदर्शनी को देखते बच्चे व अन्य प्रतिनिधि, रजौनशिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी ने रजौन प्रखंड मुख्यालय में कैरियर गाइडेंस सह विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया. इसमें क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के बच्चों ने विज्ञान के चमत्कार के अलावे क्षेत्र में पसरी अव्यवस्था का प्रदर्शन किया. मेले में चांदन नदी से बालू चोरी, टूटी सड़क, महाजाम, ग्रीन हाउस प्रभाव, दहेज दानव आदि विषयों पर चित्रकला व मॉडल सहित प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया. इसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, शिवमणि के सभी शाखाओं के बच्चों के अलावे डीएन सिंह कॉलेज उच्च विद्यालय धौनी, शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल, गुरुज्ञान स्थली, वेलडेन फयूचर पब्लिक स्कूल आदि सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार, सीओ सुमित आनंद व संस्था के सचिव शिव पूजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपस्थित डीएन सिंह कॉलेज के प्राचार्य डाॅ महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था का यह प्रयास ग्रामीण बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए काफी सराहनीय है. ग्रामीण इलाके में कैरियर गाइडेंस जैसे कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है. सेन्टर फॉर बायोइम्फोमेटिक्स रांची के एल प्रसाद ने कहा कि गांव में शिक्षा मेला का आयोजन सुशिक्षित समाज के निर्माण का द्योतक है. नवोदय बांका के आरके सिंह ने मेले की सराहना की. आलोक भारती प्रकाशन के मनोरंजन प्रसाद ,मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर मो इकबाल ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की. डाॅ अचल भारती ने ऐसे कार्यक्रम आगे भी करते रहने की सलाह संस्था सहित अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं को दी. इस दौरान अनिल रजक, मुखिया घनश्याम सिंह, शंभूनाथ वर्मा, अशोक यादव, मंदारेश्वर कुमार मंटू , पंसस उदय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह वेल्डन, संस्था के अध्यक्ष अलीवर्दी हलालखोर, जीविका के आनंद रमण आदि उपस्थित थे. संस्था के सचिव ने रजौन में कैरियर क्लब की घोषणा की साथ ही सुपरी डी 40 चयन परीक्षा की भी घोषणा की.
तीन दुकानों से लाखों की संपत्ति चुरायी
तीन दुकानों से लाखों की संपत्ति चुरायी प्रतिनिधि, रजौन रजौन थाना से महज तीन से चार सौ गज की दूरी पर संचालित तीन दुकानों से चोरों ने शनिवार की रात्रि करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली. जानकारी के अनुसार चोरों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित न्यू मार्केट के परमार्थ डिजिटल स्टूडियो, […]
