पीएलजीए की वर्षगांठ मनाने का चिपका गया नक्सली परचा

पीएलजीए की वर्षगांठ मनाने का चिपका गया नक्सली परचा फोटो 6 बांका 5, 6 : चिपकाये गये परचे एवं परचे को हटाते प्रशासन प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र के कई स्थानों पर नक्सलियों द्वारा नक्सली परचा चिपका कर 2-8 दिसंबर तक पीएलजीए का 15वां वर्षगांठ जोर शोर से मनाने का निर्देश दिया गया है. इसमें छापामार युद्ध […]

पीएलजीए की वर्षगांठ मनाने का चिपका गया नक्सली परचा फोटो 6 बांका 5, 6 : चिपकाये गये परचे एवं परचे को हटाते प्रशासन प्रतिनिधि, बेलहरथाना क्षेत्र के कई स्थानों पर नक्सलियों द्वारा नक्सली परचा चिपका कर 2-8 दिसंबर तक पीएलजीए का 15वां वर्षगांठ जोर शोर से मनाने का निर्देश दिया गया है. इसमें छापामार युद्ध का चलायमान युद्ध के रूप में विकास करने के लक्ष्य से छापामार युद्ध को तेज व विस्तार करने की बात कही गयी है. वहीं एक दूसरे परचा में पार्टी पीएलजीए और संयुक्त मोरचा की वीलशेवी करण के अभियान को सफल करें एवं आधार मजबूत करें लिखा है. इस तरह के कई परचे बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग झुनका मोड़ पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के बोर्ड में बसमत्ता के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास, दर्शनियां, चिरैता व बेलहर झाझा सीमा के आस-पास, साहबगंज बाजार के बाहर देवघर रोड में एक गुमटी के पास सटा हुआ मिला. पुलिस सभी परचे को उखाड़ कर थाना ले आयी. क्षेत्र क्षेत्र में छापामारी व ऐरिया डोमिनेशन प्रारंभ कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में नक्सली परचा चिपकाने के साथ कुछ नये लोगों द्वारा जंगली व पहाड़ी गांव का दौरा किये जाने की बात चर्चा में है. थाना प्रभारी ने बताया कि परचा की जांच की जा रही है तथा इस मामले में छापामारी की जा रही है. डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षणफोटो 6 बांका 7 : थाना का निरीक्षण करते डीएसपीबेलहर : बेलहर डीएसपी पीयूष कांत ने रविवार को थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने मलखाने, कार्यालय आदि का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये. केस व कांडों की समीक्षा करते हुए इसका निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, पुअनि अभिषेक कुमार, राजवर्धन कुमार, जवाहर प्रसाद सिंह, अंबिका प्रसाद, रामाशंकर यादव, राम कुमार सिंह, जनार्दन मिश्र आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >