पब्लिक स्कूल का मनाया गया स्थापना दिवस फोटो 5 बांका 3, 4 : पुष्प अर्पित करते विद्यालय के डायरेक्टर डा. उर्मिला भगत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित जीवन दीप पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस ठाकुरबाड़ी हाट परिसर में शनिवार को डा. बी पी भगत के जन्म दिन पर मनाया गया. इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ उर्मिला भगत ने बताया कि डाॅ बीपी भगत का सपना था कि उनके जन्म स्थल बेलहर में एक आधुनिक आदर्श विद्यालय हो जहां इस क्षेत्र के लोग भी अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिला सकें. उनके ही सोच को पूरा करने का प्रयास विद्यालय के माध्यम से किया जा रहा है. डाॅ बीपी भगत मेमोरियल के माध्यम से हर वर्ष बेलहर में मोतियाबिंद का शिविर लगा कर सैकड़ों लोगों का नि :शक्तता ऑपरेशन कर चश्मा दिया जाता है. कार्यक्रम के मंच संचालन आयुष कुमार ने किया. वहीं कार्यक्रम में पूजा, नेहा, मुस्कान, ऋतिक, उज्ज्वल, मानवी के अलावे छोटे – छोटे बच्चों ने अपने कला से सभी को प्रभावित किया. मौके पर राम नारायण भगत, प्रो. अनिल कुमार भगत, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, सुरेंद्र पंडित, रविंद्र पंडित, शिक्षक शंकर विश्वकर्मा, विपिन कुमार सिंह, कैशिक किशोर सिंह, नयन कुमार, हीरा लाल, श्याम सोरेन, मेरी किस्कू, सुनीता जायसवाल आदि उपस्थित थे. जनता दरबार का आयोजन फोटो 5 बांका 5 : जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण बेलहर : थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जमीन विवाद संबंधी सात मामले आये. जिसका निपटारे के लिए स्थल निरीक्षण एवं कागजात की जानकारी के लिए सीओ एवं राजस्व कर्मचारी को आदेश देकर आवेदक को अगले शिविर में आने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर अंचल निरीक्षक आजम खां, पुअनि राजवर्धन कुमार, राजस्व कर्मचारी चंद्र शेखर सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
पब्लिक स्कूल का मनाया गया स्थापना दिवस
पब्लिक स्कूल का मनाया गया स्थापना दिवस फोटो 5 बांका 3, 4 : पुष्प अर्पित करते विद्यालय के डायरेक्टर डा. उर्मिला भगत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची बेलहर . प्रखंड मुख्यालय स्थित जीवन दीप पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस ठाकुरबाड़ी हाट परिसर में शनिवार को डा. बी पी भगत के जन्म दिन […]
