ओवर लोड वाहनों का परिचालन बेरोक टोक जारी प्रतिनिधि ठाकुरगंज(किशनगंज)विधानसभा चुनाव के समय जगह जगह चेकपोस्ट बना कर ओवर लोडिंग रोकने का अभियान बंद होने से इलाके की सड़कों पर ओवर लोडेड वाहन दौड़ने लगे है. प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इन ओवर लोड वाहनों को रोकने में पुलिस प्रशासन का रूचि न लेना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है. बताते चले कि एनच327ई पर बंगाल सीमा शुरु होने के बाद ठाकुरगंज के बीच 3 पुलिस थाने है जिनमें एक कुर्लीकोट तो रोड पर ही है तो बांकी दो गलगलिया व ठाकुरगंज थाने के जीपे सड़क पर ही पायी जाती है. बावजूद इसके पुलिस की इतनी चौकस निगाहों के रोड पर धड़ल्ले से ओवर लोडिंग वाहनों की आवाजाही पूरे व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाने को काफी है. बताते चलें सीमा क्षेत्र में ओवर लोडिंग वाहनों के संचालन में इंट्री माफिया सक्रिय है. जो न सिर्फ जिले के गलगलिया से लेकर बहादुरगंज तक ओवर लोडेड वाहनों को पास करवाता है. बल्कि बंगाल में भी यह सिंडिकेट सक्रिय है. लगातार ओवर लोडेड वाहनों के परिचालन से सड़के जर्जर हो रही है. परंतु जिम्मेवार एजेंसियां चुप्पी साधे है.
ओवर लोड वाहनों का परिचालन बेरोक टोक जारी
ओवर लोड वाहनों का परिचालन बेरोक टोक जारी प्रतिनिधि ठाकुरगंज(किशनगंज)विधानसभा चुनाव के समय जगह जगह चेकपोस्ट बना कर ओवर लोडिंग रोकने का अभियान बंद होने से इलाके की सड़कों पर ओवर लोडेड वाहन दौड़ने लगे है. प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इन ओवर लोड वाहनों को रोकने में पुलिस प्रशासन का रूचि न […]
