डीलर समय से करें खाद्यान्न का वितरण फोटो 4 बीएएन 63 बैठक में उपस्थित पीडीएस दुकानदारप्रतिनिधि, चांदनप्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित हुई़ बीडीओ श्याम कुमार व एमओ संदीप वर्णवाल की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पलटन यादव ने किया़ इस क्रम में सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को ससमय खाद्यान्न का वितरण सुदृढ़ व्यवस्था के साथ करने को कहा गया़ साथ ही लाभुकों के साथ बेहतर संबंध व सामंजस्य स्थापित रखने का भी निर्देश दिया गया़ इसके अलावा आमजनों के विचारों को भी गंभीरतापूर्वक सम्मान देने का अनुरोध पीडीएस दुकानदारों से किया गया़ वितरण के दौरान कूपन धारी एवं बिना कूपन वाले लाभुकों को भी ध्यान में रखने को कहा गया़ इस मौके पर पंसस राजेंद्र मिस्त्री, कार्यालय सहायक दिलीप कुमार दास, पीडीएस संघ के अध्यक्ष सिकंदर रजक, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, रामानंद वर्णवाल, दिलीप राय, प्रियचंद आजाद, योगेंद्र यादव, मोहन वर्णवाल, भुवनेश्वर तुरी, प्रदीप वर्णवाल, आनंदी वर्णवाल, अकबर अली, राकेश शर्मा, नवलकिशोर यादव आदि उपस्थित थे़
डीलर समय से करें खाद्यान्न का वितरण
डीलर समय से करें खाद्यान्न का वितरण फोटो 4 बीएएन 63 बैठक में उपस्थित पीडीएस दुकानदारप्रतिनिधि, चांदनप्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित हुई़ बीडीओ श्याम कुमार व एमओ संदीप वर्णवाल की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पलटन यादव ने किया़ इस क्रम में सभी […]
