चापाकल लगाने में गड़बड़ी

चापाकल लगाने में गड़बड़ीचांदन. प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद की राशि से हरेक पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाया जाना है. चापाकल लगाने में 160 फीट बोरिंग की जगह कहीं 100 फीट तो कहीं 125 फीट बोरिंग की जा रही है़ कोरिया पंचायत के कुसमगढ़वा गांव के गिरजा मांझी ने प्रमुख से चापाकल बोरिंग में गड़बड़ी […]

चापाकल लगाने में गड़बड़ीचांदन. प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद की राशि से हरेक पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाया जाना है. चापाकल लगाने में 160 फीट बोरिंग की जगह कहीं 100 फीट तो कहीं 125 फीट बोरिंग की जा रही है़ कोरिया पंचायत के कुसमगढ़वा गांव के गिरजा मांझी ने प्रमुख से चापाकल बोरिंग में गड़बड़ी की शिकायत की है़ प्रमुख ने बताया कि यह जांच का मामला है़ सरकार द्वारा महात्वाकांक्षी योजना में गड़बड़ी पाये जाने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से जांच करायी जायेगी, जब तक बोरिंग की जांच नहीं हो जाती, तब तक आगे बोरिंग का कार्य बंद करा लिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >