एटीएम नहीं रहने से खाताधारियों को परेशानी फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर, भितिया, फुल्लीडुमर बाजार, कुमारपुर में बैंक सुविधा रहते हुए भी एटीएम की सुविधा नदारद है. खाताधारी धर्मराही गांव निवासी महेश सिंह, प्रमोद सिंह, दसुआ गांव निवासी सुरेश सिंह, कांग्रेस यादव, मनोज सिंह, अभय पंडित, खेसर बाजार वासी प्रदीप चौधरी आदि खाताधारियों ने बताया कि एटीएम का अभाव रहने से बैंक परिसर में घंटों खड़े रह कर राशि लेनी पड़ती है. वहीं खेसर बाजार में पुराना यूको बैंक, स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक रहते हुए भी आज तक एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. बैंक प्रबंधन से बताया कि एटीएम लगाने की प्रक्रिया की जा रही है.
एटीएम नहीं रहने से खाताधारियों को परेशानी
एटीएम नहीं रहने से खाताधारियों को परेशानी फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर, भितिया, फुल्लीडुमर बाजार, कुमारपुर में बैंक सुविधा रहते हुए भी एटीएम की सुविधा नदारद है. खाताधारी धर्मराही गांव निवासी महेश सिंह, प्रमोद सिंह, दसुआ गांव निवासी सुरेश सिंह, कांग्रेस यादव, मनोज सिंह, अभय पंडित, खेसर बाजार वासी प्रदीप चौधरी आदि खाताधारियों ने बताया […]
