लो वोल्टेज में जुगनू लगता है बिजली का बल्ब परेशान हैं जयपुर के लोगजयपुर : ओपी क्षेत्र में इन दिनों बिजली तो 10 से 15 घंटे दी जा रही है. लेकिन लो वोल्टेज की वजह से बिजली के बल्ब जुगनू से दिखायी देते हैं. बल्ब अंधेरा दूर नहीं कर पाते. सिर्फ मोबाइल भर चार्ज किया जा सकता है. ग्रामीण उमेश यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव आदि ने बताया कि लगभग छह माह से बिजली की यही दशा है. इस ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है.कहते हैं कनीय अभियंता विभाग के कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि जयपुर क्षेत्र में दो फेज तार दिया गया है. एक फेज का तार चोरों द्वारा काट लिया गया है. तीन फेज रहने पर ही पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली मिल पायेगी. तीसरे फेज के लिए कार्य जारी है. जल्द ही उपभोक्ताओं को पूर्ण बिजली मिलेगी.
लो वोल्टेज में जुगनू लगता है बिजली का बल्ब
लो वोल्टेज में जुगनू लगता है बिजली का बल्ब परेशान हैं जयपुर के लोगजयपुर : ओपी क्षेत्र में इन दिनों बिजली तो 10 से 15 घंटे दी जा रही है. लेकिन लो वोल्टेज की वजह से बिजली के बल्ब जुगनू से दिखायी देते हैं. बल्ब अंधेरा दूर नहीं कर पाते. सिर्फ मोबाइल भर चार्ज किया […]
