बीज वितरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक

बीज वितरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक प्रतिनिधि, चांदन प्रखंड कार्यालय में रबी बीज वितरण को लेकर बुधवार को बीडीओ श्याम कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अलावा कृषि समन्वयक व कृषि सलहाकारों के साथ बैठक की़ बीडीओ ने सरकार के निर्देशानुसार बीज वितरण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा […]

बीज वितरण को लेकर बीडीओ ने की बैठक प्रतिनिधि, चांदन प्रखंड कार्यालय में रबी बीज वितरण को लेकर बुधवार को बीडीओ श्याम कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अलावा कृषि समन्वयक व कृषि सलहाकारों के साथ बैठक की़ बीडीओ ने सरकार के निर्देशानुसार बीज वितरण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि बीज वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा़ इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा जीरो टिलेज गेहूं, मुख्यमंत्री तीव्र बीज योजना के तहत गेहूं व चना उपलब्ध हो गया है़ जीरो टिलेज योजना में किसानों को शत प्रतिशत अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक एकाउंट में दी जायेगी़ चना में 90 प्रतिशत अनुदान एवं मुख्यमंत्री तीव्र बीज योजना में शत प्रतिशत अनुदान मिलेगा़ मौके पर कृषि समन्वयक रूपेश कुमार आजाद, राकेश कुमार, जगदीश नारायण आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >