आज्ञात बीमारी से रविवार को हुई थी चार लोगों की मौत

आज्ञात बीमारी से रविवार को हुई थी चार लोगों की मौतमंझियारा में सामान्य हुई स्थिति फोटो 1 बांका 28 मंझियारा गांव की तसवीर – मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने ग्रामीणों की जांच कर उपलब्ध करायी दवा- अर्चना कर कष्ट हरने का आराधना कर रहे हैं ग्रामीण प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंझियारा गांव […]

आज्ञात बीमारी से रविवार को हुई थी चार लोगों की मौतमंझियारा में सामान्य हुई स्थिति फोटो 1 बांका 28 मंझियारा गांव की तसवीर – मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने ग्रामीणों की जांच कर उपलब्ध करायी दवा- अर्चना कर कष्ट हरने का आराधना कर रहे हैं ग्रामीण प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंझियारा गांव में विगत एक सप्ताह के अंदर अज्ञात बीमारी से हुए चार लोगों की मौत के बाद अब स्थिति सामान्य है. मालूम हो कि इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही रविवार की देर में ही सीएस अपने चिकित्सकों की टीम को लेकर गांव पहुंचे. लेकिन इस घटना से भयभीत ग्रामीणों ने अपने दरवाजा को खेलने से डर रहे थे. जिसके बाद सीएस ने सोमवार को इस गांव में कैंप लगा कर लोगों का स्वास्थ्य जांच करवाया. साथ ही गांव में लगे चापाकल की पानी को भी जांच के लिए लैब भेजा. लेकिन देर शाम में फिर दो बच्चे की स्थिति बिगड़ गयी थी. जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए शहर स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती किया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चे को घर भेज दिया गया. इसके बाद मंगलवार को एक वार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर दवाई उपलब्ध कराया. स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने डायरिया के अलावे अन्य बीमारियों का भी दवाई उपलब्ध करायी. – भगवान की पूजा-अर्चना में जुटे ग्रामीण बांका. इस तरह की घटना को लेकर ग्रामीण पूरी तरह भयभीत है. इसको लेकर ग्रामीण डर हुए है. मालूम हो कि लगातार इस तरह की घटना को देख कर बच्चे से लेकर अन्य वर्ग के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. लोग अपने पास के मंदिर व देवी-देवता के स्थानों में पूजा अर्चना करने में जुटे हुए है. गांव स्थित दुर्गा मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहे है. कई लोग मां की पूजा अर्चना कर कष्ट करने की आराधना कर रहे है. – घर के समीप साफ रखने की अपील स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने मंगलवार को ग्रामीणों से मिल कर जागरूक करने की अपील की. टीम के लोगों ने ग्रामीणों को अंधविश्वास पर भरोसा नहीं करने की अपील की. उन्होंने लोगों को बताया कि अगर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जायेंगे तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल के चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए. साथ ही घर व चापाकल के समीप गंदगी नहीं फैलानी चाहिए. घर के आस-पास के स्थानों को पूरी तरह साफ रखना चाहिए. ताजा भोजन करना चाहिए, पीने वाले पानी को धक कर रखने की अपील करते हुए सावधानी बरतने की बात कहीं. – कहते है सीएस इस संबंध में डॉ सुधीर कुमार महतो ने बताया कि मंगलवार को भी गांव में कैंप लगा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाई उपलब्ध करायी गयी. अभी गांव की स्थिति सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >