जल्द दें योजना का लेखा-जोखा

जल्द दें योजना का लेखा-जोखा फोटो : 1 बांका 25 : बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षक बांका. जिले के सभी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रुटि रहित यू डाइस प्रपत्र 2015-16 तीन दिनों के अंदर कार्यालय को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें. वहीं 4 दिसंबर को होने वाले नि:शक्तता दिवस पर विद्यालय […]

जल्द दें योजना का लेखा-जोखा फोटो : 1 बांका 25 : बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षक बांका. जिले के सभी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रुटि रहित यू डाइस प्रपत्र 2015-16 तीन दिनों के अंदर कार्यालय को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें. वहीं 4 दिसंबर को होने वाले नि:शक्तता दिवस पर विद्यालय स्तर पर स्लोगन के साथ प्रभात फेरी निकाली जानी है. यह बातें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा अब्दुल मजीद ने कहीं. कार्यशाला का आयोजन एस एस बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. समीक्षा के दौरान रजौन प्रखंड के बालिका छात्रावास के संचालन हेतु क्रय समिति के गठन पर चर्चा की गयी. सभी विद्यालय प्रधान को एक सप्ताह के अंदर पदस्थापन विवरणी जमा करने का निर्देश दिया गया. दिसंबर 2015 में कार्यालय स्तर पर सेवाकालीन प्रशिक्षण आरंभ की जा सकें. इंसेंटिव टू गर्ल्स से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर पूरा कर प्रतिवेदन को कार्यालय को समर्पित करें. वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित की जाने वाले साइकिल प्रतियोगिता दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारी करने का निर्देश सभी विद्यालय प्रधान को दी गयी. वहीं योजना एवं लेखा के माध्यम से सभी छात्र – छात्राओं का खाता खोलने पर भी विस्तृत जानकारी दी गयी. इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नागेश्वर साह, सहायक साधन सेवी विनय कुमार शर्मा, प्रखंड साधन सेवी वीरेंद्र चौधरी, कार्यपालक सहायक प्रभाष रंजन एवं मृत्युंजय कुमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >