बिजली पोल से टकरायी कार, एक ही परिवार के छह जख्मी

बांका : शहर के विजयनगर चौक के समीप बांका कटोरिया मुख्य मार्ग हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिला के कला भवन शास्त्री नगर निवासी एक ही परिवार के 6 लोग अपने चार पहिया वाहन पर सवार होकर श्राद्धकर्म में शामिल होने […]

बांका : शहर के विजयनगर चौक के समीप बांका कटोरिया मुख्य मार्ग हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिला के कला भवन शास्त्री नगर निवासी एक ही परिवार के 6 लोग अपने चार पहिया वाहन पर सवार होकर श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बोकारो जा रहे थे.

बांका विजयनगर चौक के समीप मवेशी को बचाने के क्रम में कार सड़क किनारे लगे हाइ वोल्ट लोहे का बिजली पोल से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की लोहे का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर झुक गया. वाहन का भी अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस पर सवार कृष्णा सिंह, साक्षी कुमारी, वैभव कुमार, प्रणव कुमार, रीता सिंह, संध्या सिंह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

चिकित्सक डॉ लक्ष्मण पंडित द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक श्री पंडित ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार सभी घायलों का उपचार किया गया, सभी खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना थाने को मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के निर्देश पर एसआइ अरुण कुमार सिंह, एनके सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.

क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त किया. इलाजरत सभी लोगों से मिल कर घटना की जानकारी ली. – कहते है एसआइएसआइ एनके सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के छह लोग श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पूर्णिया से बोकारो जा रहे थे. वाहन मलिक कृष्णा सिंह खुद ही गाड़ी चला रहे थे. अचानक गाड़ी बिजली के पोल में टकराने से दुर्घटना हुई.

सबसे ज्यादा चोट कृष्णा सिंह को लगी है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं पूर्णिया घर होने को लेकर सभी घायल लोगों ने सुविधानुसार इलाज के लिए रेफर करवा लिया. बांका से भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. करंट से हो सकता था हादसाबांका.

मंगलवार को विजयनगर चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गये. घटना इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की जानें जा सकती थीं. मालूम हो कि जिस वक्त पोल से गाड़ी टकरायी, उस वक्त लोहे के पोल पर 11 हजार वोल्ट बिजली की सप्लाई चालू थी. पोल से गाड़ी टकराने के बाद सड़क के किनारे आग का गोला गिरने लगा.

इसे देख कुछ समय के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि तार जमीन पर नहीं गिरने से कई लोगों की जान बच गयी. अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. मवेशी को बचाने में हुई दुर्घटना इस संबंध में व्यवसाय अनुपम गर्ग ने बताया कि गाय-भैंस को बचाने में यह घटना हुई. गाड़ी जैसे ही विजयनगर चौक के समीप पहुंची, अचानक आगे में गाय-भैंसें आ गयीं. उसे बचाने में यह घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >