महावद्यिालय में शासी निकाय की बैठक

महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठकरजौन. डी एन सिंह महाविद्यालय परिसर के शासी निकाय की एक बैठक स्थानीय विधायक मनीष कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में सोमवार को आयोजित हुई. बैठक के दौरान शासी निकाय के अध्यक्ष ने अनुदान राशि के वितरण में हो रहे बिलंब को लेकर आंदोलन की धमकी देने वाले शिक्षक […]

महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठकरजौन. डी एन सिंह महाविद्यालय परिसर के शासी निकाय की एक बैठक स्थानीय विधायक मनीष कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में सोमवार को आयोजित हुई. बैठक के दौरान शासी निकाय के अध्यक्ष ने अनुदान राशि के वितरण में हो रहे बिलंब को लेकर आंदोलन की धमकी देने वाले शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अध्यक्ष सह विधायक ने वार्ता की. इस दौरान अध्यक्ष व सचिव डां राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आंदोलन की धमकी देने वालों में से कुछ सदस्यों ने उच्च न्यायालय पटना में याचिका दायर कर यह कहा है कि महाविद्यालय में 62 शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के बीच ही अनुदान की राशि का वितरण किया जाना था, लेकिन 121 कर्मियों के बीच पूर्व के अनुदान की राशि का वितरण किया गया है. लेकिन इन्हीं आंदोलन कारियों का अब कहना है कि अब सभी को समान कार्य के लिए समान वेतन मिलनी चाहिए. अब बगैर कोर्ट के निर्णय या फिर कर्मियों की कोई ठोस निर्णय के बिना अनुदान की राशि वितरण करना कानूनन सही नही है. बैठक में प्राचार्य डॉ महेश प्रसाद सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >