बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी

बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी चांदन . विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार चौधरी व सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत भनरा गांव में छापामारी अभियान चलाया़ इस क्रम में बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी चांदन . विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार चौधरी व सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत भनरा गांव में छापामारी अभियान चलाया़ इस क्रम में बिजली चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ सभी अभियुक्तों पर राजस्व की क्षतिपूर्ति के लिए जुर्माना भी किया गया है़ जानकारी के अनुसार भनरा गांव के कामेश्वर यादव पर 5542 रुपये, सुंदर मांझी पर 24762 रुपये, विजय यादव पर 24762 रुपये व रामजी यादव पर 5542 रुपये जुर्माना किया गया है़ विद्युत विभाग द्वारा चलाये गये इस अभियान से अवैध ढंग से बिजली जलाने वालों में हड़कंप है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >