तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशक्षिण का समापन

बांका : प्रखंड क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय छत्रपाल में आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय सामुदायिक प्रशिक्षण संपन्न हो गया. इसकी जानकारी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक ब्रजमोहन ने दी. उन्होंने बताया कि दो बैच में 26, 27 व 29 नवंबर को सात – सात विद्यालयों के विद्यालय शिक्षा समिति […]

बांका : प्रखंड क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय छत्रपाल में आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय सामुदायिक प्रशिक्षण संपन्न हो गया. इसकी जानकारी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक ब्रजमोहन ने दी. उन्होंने बताया कि दो बैच में 26, 27 व 29 नवंबर को सात – सात विद्यालयों के विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों प्रशिक्षण दिया गया.

इसमें प्रोन्नत मध्य विद्यालय छत्रपाल, प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटेली, प्राथमिक विद्यालय करजाना, प्राथमिक विद्यालय पिड़रोन, प्राथमिक विद्यालय कुकरगोड़ा, प्राथमिक विद्यालय बेलचुर एवं प्राथमिक विद्यालय उलटीगोड़ा शामिल है. प्रशिक्षक राजीव रंजन व संजीव कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

इसमें प्रशिक्षक द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत 6 से 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने में समुदाय की भूमिका, विद्यालय का विकास, छात्रों का सर्वांगीण विकास, सरकार द्वारा चलायी गयी विभिन्न योजना, साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित अन्य का लाभ दिलाने के लिए समुदाय की भूमिका पर विशेष चर्चा की गयी.

समापन के अवसर पर पंचायत के मुखिया मंगल हेम्ब्रम ने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधान शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को संकल्प दिलाया गया कि वो अपने पोषक क्षेत्र के सभी 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बालक – बालिकाओं का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >