नयी सरकार नयी उम्मीद : शहर में बने नया बाइपास

बांका : जाम व परिचर्चा की तसवीर बांका. शहर में लगातार जाम की समस्या को झेल रहे शहरवासियों नयी सरकार से बड़ी उम्मीद है. शहर में जाम की समस्या लाइलाज होती जा रही है. ऐसे में एक अौर बाइपास हो जाये, तो जाम से छुटकारा मिल सकेगा. सरकार इस दिशा में पहल कर शहर में […]

बांका : जाम व परिचर्चा की तसवीर बांका. शहर में लगातार जाम की समस्या को झेल रहे शहरवासियों नयी सरकार से बड़ी उम्मीद है. शहर में जाम की समस्या लाइलाज होती जा रही है. ऐसे में एक अौर बाइपास हो जाये, तो जाम से छुटकारा मिल सकेगा. सरकार इस दिशा में पहल कर शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिला दे,

तो यह सरकार की बड़ी उपलब्धि होगी. शहर में अक्सर लगता है जामशहर के प्राय: सभी चौक-चौराहे जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. शहर के गांधी चौक, शिवाजी चौक, आजाद चौक और शास्त्री चौक पर हर रोज जाम का नजारा रहता है. हालांकि शहर में नो इंट्री की व्यवस्था जिला पुलिस द्वारा की गयी है. लेकिन इसका पालन नहीं होता. बड़े वाहन शहर की सड़कों पर अक्सर जाम व दुर्घटना का कारण बनते हैं. जबकि शहर के लगभग सभी चौक चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं.

बड़े वाहन शहर के आजाद चौक या शिवाजी चौक पर पहुंचते हैं. उन्हें जेल के पीछे सीएस कार्यालय के समीप रोका जाता है. फिर वे आराम से शहर पार कर लेते हैं. क्या हो सकता है उपाय इसके लिए सबसे आसान उपाय यह है कि अमरपुर से भागलपुर जाने वाले वाहन या फिर भागलपुर से अमरपुर की ओर जाने वाली वाहनों को शास्त्री चौक से करहरिया होते हुए आजाद चौक के समीप निकलने वाले रास्ते से होकर गुजारा जाये. इससे जाम की समस्या हद तक बंद हो जायेगी.

वहीं अमरपुर से कटोरिया की ओर जाने वाले वाहनों को प्रखंड कार्यालय होते हुए निकाला जाये. लेकिन सबसे अच्छा होगा कि इन जगहों पर बाइपास का निर्माण कर दिया जाये.इस मामले में जल्द समाधान के लिए विधानसभा में आवाज उठायी जायेगी. हालांकि बांका पुलिस से बात कर तत्काल इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा. राम नारायण मंडल, विधायक, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >