कांग्रेसियों ने की बैठक बांका. जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को गांधी आश्रम बांका में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में विगत बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी से बागी हुए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर प्रदेश कमेटी को सौंपने का निर्णय लिया गया. साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए सदस्या अभियान में तेजी लाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. जिला उपाध्यक्ष अजय चक्रवर्ती ने बांका में अवैध बालू की उठाव पर रोक लगाने की मांग रखी. बिहार सरकार में शामिल कांग्रेस के चार मंत्रियों को बधाई देते हुए क्षेत्र की विकास में मूलभूत समस्या का दूर करने की बात कही. अपने कार्यकर्ताओं को आम अवाम से जमीनी स्तर से पेश आने की भी सलाह दी गयी. मौके पर महेश्वरी प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, कमलाकांत झा, संजय झा, सच्चिदानंद साह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अनिल झा, मनीष घो, सर्गुण दास, मदन मेहरा, महेश मिश्रा, पृथ्वीराज चक्रवर्ती, दिलीप कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्र, श्रीनारायण सिंह, प्रदीप कुमार, विजय कापरी, अजय कुमार सिंह, भवेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
कांग्रेसियों ने की बैठक
कांग्रेसियों ने की बैठक बांका. जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को गांधी आश्रम बांका में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में विगत बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी से बागी हुए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर प्रदेश कमेटी को सौंपने का निर्णय लिया गया. साथ ही पार्टी […]
