अब तक नहीं हुआ सेविका का चयन

अब तक नहीं हुआ सेविका का चयन बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र की भिखनपुर पंचायत की स्वीटी कुमारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि वह पंचायत के वार्ड 10 और 12 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 में सेविका पद के लिए अभ्यर्थी है. मेधा सूची में उनका […]

अब तक नहीं हुआ सेविका का चयन बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र की भिखनपुर पंचायत की स्वीटी कुमारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि वह पंचायत के वार्ड 10 और 12 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 48 में सेविका पद के लिए अभ्यर्थी है. मेधा सूची में उनका क्रमांक 2 है. क्रम संख्या एक पर विभा देवी हैं, जिनकी उम्र पर आपत्ति है. इसे लेकर पूर्व में भी जनता दरबार आ चुकी हैं. दो बार आम सभा हो चुका है. पहली बार 29-1-15 तथा दूसरी बार 22-8-15 को आम सभा होने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है. मामले को पेंडिंग रखा गया है. बहाली का समय अब अंतिम है. उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि इस मामले पर जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र सेविका बहाली करायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >