टमाटर की खेती कर ले रहे मुनाफा

जयपुर : आधुनिक युग में युवा वर्ग जहां तड़क भड़क जिंदगी जीने और अच्छी नौकरी की चाहत रखते हैं. अपनी आधी उम्र पढ़ाई में लगा देते हैं. फिर रोजगार के लिए भटकते हैं. वहीं जिले के ओपी क्षेत्र के दर्जनों गांव में टमाटर की खेती जिले के लिए मिसाल कायम कर रही है. इस इलाके […]

जयपुर : आधुनिक युग में युवा वर्ग जहां तड़क भड़क जिंदगी जीने और अच्छी नौकरी की चाहत रखते हैं. अपनी आधी उम्र पढ़ाई में लगा देते हैं. फिर रोजगार के लिए भटकते हैं. वहीं जिले के ओपी क्षेत्र के दर्जनों गांव में टमाटर की खेती जिले के लिए मिसाल कायम कर रही है. इस इलाके में 100 एकड़ से ज्यादा भूमि पर टमाटर की खेती हो रही है.

इसमें पलनियां, गोराटांड, कोल्हासार, दिग्घीबांध, केरबार, पतलिखा, तेतरिया, मकुन्दा व कानीवेल सहित दर्जनों गांव हैं. कानीवेल के संजय यादव बताते हैं कि वो 8 एकड़ की जमीन पर डेढ़ लाख की लागत से टमाटर की खेती कर रहे हैं. जबकि 5 एकड़ जमीन लीज पर लेकर टमाटर लगाया है. उनका कहना था कि शुरुआती दौर में तो टमाटर से अच्छी खासी कमाई की.

अभी दर में थोड़ी कमी आयी है. उम्मीद है फिर भी इस खेती से वो 5 लाख की कमाई करेंगे. साथ ही इनका कहना था कि स्थानीय बाजार उपलब्ध नहीं होने से थोड़ी परेशानी होती है. पर सब झेल कर वो अपनी मंजिल तय कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोगों को नयी सरकार से बड़ी उम्मीद है. क्षेत्र में सिंचाई की समस्या से थोड़ी निजात मिल जाये, तो हम अौर उन्नति कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >