बंध्याकरण पखवारा की सफलता के लिए आशा को प्रशिक्षण फोटो है : फोटो संख्या 21 बीएएन 65 आशा को प्रशिक्षण देते अधिकारीप्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल कटोरिया परिसर में शनिवार को प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन कार्यक्रम के विशेष पखवारा की सफलता हेतु प्रशिक्षण दिया गया़ विभाग के निर्देश से सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं को प्रोत्साहित कर ज्यादा से ज्यादा बंध्याकरण करायें. ताकि जनसंख्या की विस्फोटक स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके़ आशा कार्यकर्ता को बताया गया कि बिहार में जन्म दर उच्चतर स्तर पर है़ इस पर काबू पाने के लिए स्थायी व अस्थायी दोनों तरह के परिवार नियोजन कार्यक्रम की विधि का इस्तेमाल करना होगा़ आशा कार्यकर्ताओं को आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के बारे में भी सख्त निर्देश दिये गये़ उन्हें समझाया गया कि आप लोगों के प्रयास से लगातार डेढ़ दशकों से पोलियो जैसी बीमारी पर काबू पाया गया है़ अपने कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए हमलोग इस अभियान को सफल बनायेंगे़ इसी के दौरान बैठक में इस बात की चर्चा की गयी कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में आइपीवी इन एक्विेटेड पोलियो वैक्सिन का कार्यक्रम भी शुरू होने की संभावना है़ इसके लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता हेतु प्रयास किया जाना है़ सभी आशा कार्यकर्ता को इस बात पर जोर देकर बताया गया कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस कार्यक्रम के लक्षित लाभार्थी को कार्यक्रम की कितनी जानकारी है़ इसलिए आइपीभी कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व विभिन्न तरह के बैठक, बैनर, पोस्टर इत्यादि के द्वारा आमजनों को जागरूक करना है़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी आशा कार्यकर्ता एवं फेसीलेटर को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी में आप कार्यालय को सूचित अवश्य करें. साथ ही साथ स्पष्ट किया गया कि गुणवत्ता के दृष्टिकोण से आपको पढ़ना, लिखना एवं कार्यक्रम की सही जानकारी रखनी होगी़ आप स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी हैं. आपका सहयोग एवं आपका क्षमता विकास हमारा लक्ष्य है़ मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र प्रसाद मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, डीसीएम, लेखापाल संदीप कुमार, मो जमाल अहमद आदि उपस्थित थे़
बंध्याकरण पखवारा की सफलता के लिए आशा को प्रशक्षिण
बंध्याकरण पखवारा की सफलता के लिए आशा को प्रशिक्षण फोटो है : फोटो संख्या 21 बीएएन 65 आशा को प्रशिक्षण देते अधिकारीप्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल कटोरिया परिसर में शनिवार को प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन कार्यक्रम के विशेष पखवारा की सफलता हेतु प्रशिक्षण दिया गया़ विभाग के निर्देश से सभी आशा कार्यकर्ताओं […]
