बांका : शहर के अहमदनगर मुहल्ला से गुरुवार को लापता हुए एक स्कूली छात्र भागलपुर से बरामद हुआ है. मालूम हो कि छात्र के पिता मो शब्बीर ने अपने 14 वर्षीय पुत्र जियाउल का अपहरण हो जाने का मामला बताते हुए थाने में आवेदन दिया था. पुलिस आवेदन को लेकर मामले की जांच में जुट गयी थी.
इसी क्रम में शब्बीर के मोबाइल पर छात्र ने कॉल कर के बताया कि हम अभी भागलपुर में हैं, दो दिन के बाद घर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी देने की बात कह कर फोन काट किया. इस बात की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर के आधार पर उक्त छात्र तक पहुंचे की कोशिश शुरू कर दी.
देर रात पुलिस जब भागलपुर पहुंची, तो वहां मामला कुछ और निकला. कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि छात्र अपने घर से गुस्सा हो कर भाग गया था. जो भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहा था. इस दौरान सुरक्षा में तैनात जीआरपी ने छात्र को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की. छात्र ने जब अपना पता नहीं बताया, तो जीआरपीएफ ने उसे बाल गृह भेज दिया. बाल गृह से ही छात्र ने अपने परिजनों को फोन किया था. इसके बाद पुलिस छात्र तक पहुंच सकी.
उन्होंने बताया कि छात्र का अपहरण नहीं हुआ था. वह अपने घर से गुस्सा हो कर ट्रेन पकड़ कर भागलपुर पहुंच गया था. छात्र सोमवार को बाल गृह से कोर्ट में पेशी के बाद बांका आयेगा. वहीं छात्र के परिजनों ने एक ढाका गांव निवासी चंदन कुमार पर अपहरण करने की बात कही थी. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. उसे छोड़ दिया गया है.
मेरे दुकान से सामान नहीं खरीदोगे, तो देनी होगी रंगदारी होटल मालिक ने मांस विक्रेता पर लगाया आरोप कहा, चाकू का भय दिखा कर ले गये पांच हजार रुपयेप्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित गांधी चौक समीप मिलन होटल मालिक रितेश कुमार से शनिवार को मीट बिक्रेता मो असरार ने रंगदारी की मांग की.
मो असरार पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए होटल मालिक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आवेदन में कहा है कि अगर असरार की दुकान से मीट की खरीदारी होटल के लिए नहीं की गयी, तो उसे बीस हजार रुपये प्रति माह रंगदारी के तौर पर देना होगा. घटना के समय मो असरार ने चाकू का भय दिखा कर पांच हजार रुपये ले लिये. धमकी देते हुए कहा कि ये पैसे तभी वापस होंगे जब मीट खरीद करोगे. अन्यथा ये रंगदारी की पहली किस्त है.
बाकी रकम आगे देना होगा. उसके साथ अन्य लोग भी थे. उनकी पहचान करने का दावा होटल मालिक रितेश कुमार ने की है. साथ ही उन्होंने अभियुक्त के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
