जीरो टीलेज विधि से करें गेहूं की खेती : साहू

जीरो टीलेज विधि से करें गेहूं की खेती : साहू फोटो 20 बांका 6, 7 : दीप प्रज्वलित करते डीएओ व अन्य एवं कार्यक्रम में उपस्थित किसान व संबंधित अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाशहर के विजय नगर स्थित तुलसी विवाह भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें क्षेत्र के […]

जीरो टीलेज विधि से करें गेहूं की खेती : साहू फोटो 20 बांका 6, 7 : दीप प्रज्वलित करते डीएओ व अन्य एवं कार्यक्रम में उपस्थित किसान व संबंधित अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाशहर के विजय नगर स्थित तुलसी विवाह भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक महिला व पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बीएओ मो. सेराज एवं केवीके कृषि वैज्ञानिक डा. रघुवर साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में चलायी गयी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लेने को कहे. उन्होंने कहा कि रबी फसल के लिए मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर गेहूं, मसूर एवं चना का बीज उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं बीज ग्राम योजना अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर गेहूं, मसूर एवं चना का बीज उपलब्ध कराया जायेगा. किसानों को कृषि यांत्रिकरण, वायोगैस एवं वर्मी कंपोस्ट की विस्तरित जानकारी दी है. वहीं केवीके वैज्ञानिक डा. रघुवर साहू ने जीरो टीलेज से गेहूं की खेती करने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि रबी फसल की बुआई करने के पहले बीज को अंकुरित कर लें. जिससे पौधे शत प्रतिशत खेतों में उगेंगे. इस मौके पर कुमारी ऋषिका, कमलेश कुमार, किसान सलाहकार बलराम कुमार दास, मुकेश कुमार, मधुकर कुमार, विमल कुमार, कृषि समन्वयक विनय कृष्ण गोपाल, किसान जगदीश मंडल, अशोक पंजियारा, अमीन दास, सुनील कुमार, अयूब अंसारी, मंटू यादव, महिला किसान रूदो देवी, विनिता कुमारी, विमला देवी, नीतू देवी, सिंधु देवी सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >