थाना रोड में पांच सालों से ठप है पानी की आपूर्ति

थाना रोड में पांच सालों से ठप है पानी की आपूर्तिप्रतिनिधि, कटोरियापीएचइडी विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्री जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कटोरिया बाजार के थाना रोड एवं चौक पर भी वाटर सप्लाई पिछले पांच सालों से बंद है़ इस समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में बंद वाटर सप्लाई को चालू […]

थाना रोड में पांच सालों से ठप है पानी की आपूर्तिप्रतिनिधि, कटोरियापीएचइडी विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्री जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कटोरिया बाजार के थाना रोड एवं चौक पर भी वाटर सप्लाई पिछले पांच सालों से बंद है़ इस समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में बंद वाटर सप्लाई को चालू कराने हेतु विधायक से लेकर पीएचइडी विभाग के स्थानीय अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया़ लेकिन सिर्फ आश्वसान ही मिलता रहा़ पांच वर्ष बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है़ जिससे विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पीड़ित उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है़ कटोरिया चौक व थाना रोड के ग्रामीणों ने पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से शीघ्र वाटर सप्लाई सेवा को चालू कर उसे नियमित रखने की मांग की है़ मांग करने वालों में पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता उर्फ मंटु, दाताशरण वर्णवाल, विनोद वर्णवाल, दिलीप वर्णवाल, प्रदीप साह, वकील साह, संतोष गुप्ता, मुकेश माही, रवि केशरी, सियाराम केशरी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >