स्वच्छता रथ को किया रवाना

स्वच्छता रथ को किया रवाना चांदन. विश्व शौचालय दिवस के मौके पर नीड्स के प्रखंड कोर्डिनेटर सुभाष कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता रथ को रवाना किया़ रथ को मुखिया संघ के अध्यक्ष कालेश्वर प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखा कर प्रखंड मुख्यालय से रवाना किया़ विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित […]

स्वच्छता रथ को किया रवाना चांदन. विश्व शौचालय दिवस के मौके पर नीड्स के प्रखंड कोर्डिनेटर सुभाष कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता रथ को रवाना किया़ रथ को मुखिया संघ के अध्यक्ष कालेश्वर प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखा कर प्रखंड मुख्यालय से रवाना किया़ विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए घर-घर शौचालय निर्माण आवश्यक है़ खुले में शौच जाने से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि योजना का लोगों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए़ उन्होंने ग्रामीण इलाके के लोगों को इस दिशा में जागरूक करने पर भी बल दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >