जनता दरबार में छाया रहा जमीन विवाद का मामलाफोटो 19 बांका 14 दरबार में आवेदन को देखते डीएम बांका. चुनाव कार्य, दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा संपन्न होने के बाद गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ निलेश देवरे द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. मालूम हो कि चुनाव कार्य की व्यस्तता व दीपावली छठ पूजा को लेकर जनता दरबार स्थगित कर दिया गया था. जनता दरबार में कुल 46 मामले की सुनवाई की गयी. इसमें अधिकांश मामले जमीन विवाद, अतिक्रमण, कार्य मे लापरवाही सहित अन्य मामले से जुड़े थे. जिसमें कटोरिया प्रखंड अंतर्गत गड़मा निवासी बजरंगी दास ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि उनके गांव तक पहुंच पथ नहीं है. जिसको बनवाने की मांग की. वही दूसरा मामला बांका प्रखंड के देसरिया निवासी कुलदीप यादव अपने जमीन पर दबंगों द्वारा सड़क बनाये जाने की शिकायत की है. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी आवेदन को बारी बारी सुनवाई कर मामले के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये. साथ ही फरियादियों को डीएम ने उचित न्याय का भरोसा दिलाया. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, डीपीआरओ राम कुमार पोद्दार, मत्स्य के संजय कुमार किस्कू, एडीपीआरओ दीलीप सरकार सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी ने किया जनता दरबार का अयोजनबांका. एसपी दरबार का आयोजन मुख्यालय डीएसपी दुधेश्वरनाथ पांडेय की अगुवाई में किया गया. इसमें दहेज प्रताड़ना, घरेलू विवाद, वारंटी की गिरफ्तारी, जान माल की सुरक्षा से संबंधित मामले थे. धौरेया थाना क्षेत्र के बीबी समसीदा खातून ने अपने सौहर मो दाउर सहित ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने व घर से भगा देने को लेकर एसपी दरबार में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी. वही अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई निवासी विष्णुदेव दास ने आवेदन देकर कहा कि गांव के ही हीरालाल दास द्वारा उनके घर को कब्जे में ले लिया गया है. साथ ही जान से मारने की धमकी इन्हें मिल रहीं है. इसे लेकर फरियादी ने न्याय की गुहार लगायी. आवेदन को डीएसपी ने देखते हुए संबंधित थाना को सौंपते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिये. मौके पर कई थानाध्यक्ष मौजूद थे.
जनता दरबार में छाया रहा जमीन विवाद का मामला
जनता दरबार में छाया रहा जमीन विवाद का मामलाफोटो 19 बांका 14 दरबार में आवेदन को देखते डीएम बांका. चुनाव कार्य, दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा संपन्न होने के बाद गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ निलेश देवरे द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. मालूम हो कि चुनाव कार्य की व्यस्तता व […]
