पापहरणी सरोवर में अर्घ्य देने के लिए उमड़ा जनसैलाब फोटो 18 बांका 7, 8 : पापहरणी सरोवर पर अर्घ्य देते श्रद्धालु एवं आगरा नदी में भगवान भास्कर को नमन करती व्रती बौंसी. लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर पापहरणी सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया. व्रतियों से पापहरणी सरोवर पूरी तरह से पट गया था. महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पापहरणी सरोवर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. चारों तरफ भक्ति गीत बज रहे थे. वहीं नियंत्रण कक्ष से माईिकंग के जरिए लोगों को गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी जा रही थी. जिला प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किया गया था. सरोवर के सभी घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गयी थी. आपदा प्रबंधन द्वारा बड़ा वेपर लाईट मंदिर के पुल पर लगाया गया था जिससे काफी रोशनी हो रही थी. वोट पर गोताखोर गश्त लगा रहे थे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो. बौंसी, बाराहाट, पंजवारा सहित जिले भर के छठ व्रतियों ने आकर अर्घ्य दिया. नियंत्रण कक्ष में बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार के अलावे स्वास्थ्य विभाग के एएनएम एवं चिकित्सा दल मौजुद थे. महिला एवं पुरुष पुलिस की तैनाती की गयी थी. उधर, बौंसी के अगरा नदी घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मंदार मधुसूदन क्लव बौंसी के द्वारा विशेष इंतजाम किये गये थे. श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क दूध का वितरण किया जा रहा था. घाट के चारों तरफ लाइटिंग की व्यवस्था की गयी थी. सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी. छठ घाट पर मेले जैसा माहौल था. हालांकि कहीं कोई अप्रिय घटना तो नहीं घटी लेकिन पटाखा छोड़ रहे एक बच्चे का हांथ बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके अलावे सुखनियां नदी घाट, शक्तिनगर स्थित चांदन डैम, फागा, नयागांव, गोकुला, कुड़रो सहित अन्य जगहों पर छठ व्रतियों के लिए घाटों पर छठ किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मंदार मधुसूदन क्लब के सदस्यों सहित प्रशासन के लोग मौजुद थे. इस अवसर पर रेफरल प्रभारी डा जितेन्द्र नाथ, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, पंसस उदय कुमार सिंह, लक्ष्मीनारायण मंदिर के सदस्य शंकर सिंह, राजाराम अग्रवाल, पंडित भवेश चंद्र झा, विक्की मिश्रा, निप्पु पांडेय, जयवंत सिंह के अलावे बौंसी में ज्ञान शर्मा, बटलु झा, पंकज दास सहित काफी लोग मौजुद थे.
पापहरणी सरोवर में अर्घ्य देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
पापहरणी सरोवर में अर्घ्य देने के लिए उमड़ा जनसैलाब फोटो 18 बांका 7, 8 : पापहरणी सरोवर पर अर्घ्य देते श्रद्धालु एवं आगरा नदी में भगवान भास्कर को नमन करती व्रती बौंसी. लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर पापहरणी सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया. व्रतियों से पापहरणी सरोवर […]
