भैंसा ने मजदूर को पटक कर मार डालापंजवारा के लखपुरा गांव की घटनाविरोध में लोगाें ने किया सड़क जामदर्जन भर लोगों को कर चुका है घायल फोटो 16 बांका 3 : मृतक के शव को सड़क पर रख जाम करते लोग प्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में रविवार देर शाम को लखपुरा गांव के एक वृद्ध मजदूर बुगन दास (65) को भैंसा ने पटक-पटक कर मार डाला. भैंसा ने खलिहान में पटक-पटक कर उसके पेट में कई घाव कर दिये. स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम उसका पंजवारा के प्राईवेट क्लिनिक लाकर इलाज कराया गया. लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. देर रात उसकी मौत हो गयी. खेत से लौट रहा था बुगनग्रामीणों के मुताबिक, इन दिनों भैंसा ने आतंक मचा रखा है. आते जाते राहगीरों को अपना शिकार बनाता है. अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोग इसके शिकार हो चुके हैं. भैंसा के आतंक से ग्रामीण शाम ढलने के बाद घर से निकलना नहीं चाहते. रविवार को बुगन देर शाम अपने खेत से फसल कटाई कर लौट रहा था. इस दौरान भैंसा ने उसे अपना शिकार बना लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते भैंसा ने उसके पेट में कई घाव कर दिये थे. ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार स्थानीय प्रशासन को भैंसा के विषय में जानकारी दिये जाने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी. जाम हटाने को तैयार नहीं थे ग्रामीणघटना के बाद सोमवार सुबह गुस्साये ग्रामीणों ने लखपुरा व बिक्रमपुर चौंक पर बांस लगा कर भागलपुर-गोड्डा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंची पंजवारा पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन गुस्साये लोग मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने और भैंसा को जंगल भेजने की व्यवस्था तक जाम हटाने को तैयार नहीं थे. इस बीच अंचलाधिकारी दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों से बात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा जताया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र तांती ने वन विभाग की मदद से 20 तारीख तक भैंसा को जंगल भेजने का भरोसा दिया. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया. जबकि पंचायत के मुखिया उज्ज्वल सिंह द्वारा कबीर अंत्योष्टि के तहत 3000 रुपये नकद दिये जाने का आश्वासन दिया गया.
भैंसा ने मजदूर को पटक कर मार डाला
भैंसा ने मजदूर को पटक कर मार डालापंजवारा के लखपुरा गांव की घटनाविरोध में लोगाें ने किया सड़क जामदर्जन भर लोगों को कर चुका है घायल फोटो 16 बांका 3 : मृतक के शव को सड़क पर रख जाम करते लोग प्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में रविवार देर शाम को लखपुरा गांव के […]
