नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चला एरिया डोमिनेशन अभियान

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चला एरिया डोमिनेशन अभियान फोटो16 बीएएन 66 सूइया के जंगलों पुलिस दलप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन : बांका व जमुई जिला के बॉर्डर एरिया में बढ़ी नक्सली गतिविधि को लेकर सोमवार को एसपी डा सत्यप्रकाश के निर्देश पर कटोरिया, सूइया एवं आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से सघन रूप से एरिया डोमिनेशन […]

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चला एरिया डोमिनेशन अभियान फोटो16 बीएएन 66 सूइया के जंगलों पुलिस दलप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदन : बांका व जमुई जिला के बॉर्डर एरिया में बढ़ी नक्सली गतिविधि को लेकर सोमवार को एसपी डा सत्यप्रकाश के निर्देश पर कटोरिया, सूइया एवं आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से सघन रूप से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया़ इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती एवं सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने किया़ जिसमें आनंदपुर ओपी के सअनि लालबाबू राय, एसएसबी के इंस्पेक्टर संतामन राय, शमशेर के अलावा भारी संख्या में सीमा सुरक्षा बल के जवान आधुनिक हथियारों व ऐंटी लैंडमाइंस वाहन के साथ लैस होकर शामिल थे़ पुलिस दल ने हरदिया, पड़रिया, पिलुआ, देहवारा, चतराहन, भेलवा, झगराहा, मथुरिया आदि गांवों एवं जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया़ हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी़ ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित जमुई एवं बांका जिला के सीमावर्ती जंगली एरिया में नक्सली संगठन के नेताओं के र्केप करने एवं क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना पुलिस को मिली है़ क्षेत्र में बढ़ी नक्सली गतिविधि को लेकर पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >