रेफरल अस्पताल में 25 घंटे में हुआ तेरह महिलाओं का प्रसव

रेफरल अस्पताल में 25 घंटे में हुआ तेरह महिलाओं का प्रसव फोटो 16 बीएएन 67 अस्पताल में भरती प्रसूता व नवजात कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया में रविवार सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक कुल तेरह महिलाओं का प्रसव हुआ़ अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से प्रसव हेतु भर्ती सभी […]

रेफरल अस्पताल में 25 घंटे में हुआ तेरह महिलाओं का प्रसव फोटो 16 बीएएन 67 अस्पताल में भरती प्रसूता व नवजात

कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया में रविवार सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक कुल तेरह महिलाओं का प्रसव हुआ़ अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से प्रसव हेतु भर्ती सभी गर्भवती महिलाओं का सकुशल प्रसव हुआ़ जच्चा एवं बच्चा सभी स्वस्थ हैं.

रेफरल अस्पताल में एक साथ हुए इतने प्रसव से महिला वार्ड भी छोटा पड़ गया़ प्रसव के उपरांत कई जच्चा व बच्चा को पुरुष वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ा़ अस्पताल से प्राप्त आंकडा के अनुसार 15 नवंबर रविवार की सुबह 3 बज कर 40 मिनट से लेकर 16 नवंबर सोमवार की सुबह 4 बज कर 25 मिनट तक कुल तेरह महिलाओं का प्रसव कराया गया़ यानी अस्पताल में हर दो घंटे पर एक नवजात की किलकारी सुनाई देती रही़ जो अपने आप में एक रिकॉर्ड भी है़ रेफरल अस्पताल में उक्त पच्चीस घंटों के दौरान जिन महिलाओं का प्रसव कराया गया़

उसमें केशिया देवी (21वर्ष) पति उमेश दास ग्राम घघरीजोर, अनिता देवी (21वर्ष) पति अनिल दास ग्राम राधानगर, सरिता देवी (28वर्ष) पति लखन तांती ग्राम फुलवरिया, रुक्मिणी देवी (21वर्ष) पति वकील यादव ग्राम लेटवा-तरगच्छा, मुन्नी देवी (25वर्ष) पति विनोद सिंह ग्राम दुमका, फातमा बीबी (25वर्ष) पति बाबूजान अंसारी ग्राम सूइया,

सुनिता देवी (26वर्ष) पति भुवनेश्वर यादव ग्राम रामपुर, बबीता देवी (28वर्ष) पति अशोक कोल ग्राम धोबनी, जनता देवी (22वर्ष) पति रंजीत तुरी ग्राम कटोरिया, पुष्पा देवी (25वर्ष) पति पप्पू ठाकुर ग्राम देवासी, मखरी देवी (25वर्ष) पति मुकेश दास ग्राम महेशमारा,

ललिता देवी (28वर्ष) पति जामुन यादव ग्राम टिटहीवरण और नूरानी बीबी (27वर्ष) पति अलाउद्दीन अंसारी ग्राम छिंडा शामिल हैं. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डा रामनरेश प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में भरती सभी जच्चा-बच्चा की समुचित देखभाल हो रही है़ नवजात को जन्म के बाद से दिये जाने वाले टीके भी लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >