अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज फोटो 16 बीएएन 63 खरना का प्रसाद तैयार करती व्रती64 कटोरिया का दरभाषण नदी घाट 65 घाट पर की जा रही रोशनीप्रतिनिधि, कटोरिया लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार को छठव्रतियों ने खरना किया़ मंगलवार को छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया जायेगा़ परिवार की सुख, समृद्धि व आरोग्यता के लिए किया जाने वाले छठ महापर्व का समापन बुधवार की सुबह उगते हुए सर्य को अर्घ्य देने के साथ हो जायेगा़ खरना के दिन सोमवार को छठ व्रतियों ने आम की दातुन से मुंह धोया़ नदी-तालब में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित कर दीप एवं धूप से उनकी अाराधना की गयी़ गांव की गलियों से लेकर बाजार के चौक-चौराहों पर छठ माई और आदित्यदेव के गीत गूंजते रहे़ छठ गीतों की आवाज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है़ सोमवार को दोपहर तीन बजे से खरना का प्रसाद जो बनने का सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा़ मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकडी से रोटी और खीर बनाकर सूर्य भगवान की अराधना की गयी़ उसके बाद प्रसाद को छठव्रतियों ने गहण किया़ छठव्रतियों के प्रसाद खाने के बाद परिवार, रिश्तेदार एवं पडोस के लोगों ने उसे ग्रहण किया़ कई जगहों पर केला के पत्ते में खरना का प्रसाद खिलाया गया़ गांव से लेकर बाजार में प्रसाद खाने व खिलाने का दौर देर रात तक जारी रहा़ लोग एक-दूसरे के यहां जाकर खरना का प्रसाद खा रहे थे़ महत्वपूर्ण अनुष्ठान है खरनाछठ महापर्व में खरना का अनुष्ठान काफी महत्वपूर्ण है़ यह अनुष्ठान पहले अर्घ्य की पूर्व संध्या पर छठव्रतियों द्वारा किया जाता है़ जिसमें छठ मईया को दूध व ईख के रस से अरबा चावल द्वारा तैयार खीर, पूडी, केला, मिठाई, फल आदि चढाया जाता है़ छठपूजा के लिए चयनित विशेष कमरे में खरना का प्रसाद पीतल के बर्तन में ही तैयार किया जाता है़ पांच रुपये पीस बांटा नारियलप्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कटोरिया चौक पर व्यवसायी नंदकिशोर साह एवं उनके पुत्र राजेश गुप्ता उर्फ रिंकु गुप्ता ने छठव्रतियों के लिए पांच रूपये प्रति पीस नारियल का वितरण किया़ सुबह से लेकर दोपहर तक एक हजार पीस नारियल बांटी गयी़ जबकि बाजार में यह नारियल 25 से 35 रूपये प्रति पीस की दर से बिका़ व्यवसायी द्वारा किये गये इस धार्मिक कार्य की सबों ने सराहना की़ छठ व्रतियों के लिये घाट सज कर तैयारकटोरिया प्रखंड के सभी छठ घाट छठव्रतियों के लिये सजधज कर तैयार हैं. पूजा समिति के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के सहयोग से साफ-सफाई के बाद घाट तैयार करने एवं वहां लाईट आदि का उत्तम प्रबंध किये गये हैं. कटोरिया के दरभाषण नदी घाट को अर्घ्यदान हेतु आकर्षक ढंग से सजाया गया है़ पक्की सड़क से लेकर घाट तक करीब दो सौ मीटर की दूरी तक कार्पेट बिछायी गयी है़ ताकि नंगे पांव एवं दंड देकर घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो़ इसके अलावा पूरे रास्ते एलइडी लाईट एवं इलेक्ट्रॉनिक तोरण द्वार भी बनाये गये हैं. चौक से लेकर घाट तक लाउडस्पीकर पर छठ पूजा के गीतों को बजाने की व्यवस्था की गयी है़ जबकि घाट पर डीजे साउंड पर छठ गीत गूंजेंगे़ नदी के बीच दो बडे-बडे लाईट टावर भी बनाये गये हैं. पूजा समिति के द्वारा घाट पर नि:शुल्क दूध, अगरबत्ती, माचिस, भुटकी आदि का वितरण किया जायेगा़ यहां आयोजन को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, हीरो शोरूम के प्रोपराइटर रवींद्र वर्णवाल उर्फ टिंकु वर्णवाल, संतोष केशरी, सौरभ सिंह, राजाराम भगत, अतुलेश उर्फ मुन्ना भगत, पंकज गुप्ता, रवि केशरी, नंदकिशोर दास, पंकज चौधरी, निर्मल पांडेय, सन्नी केशरी, अनिल वर्णवाल, सोनू गुप्ता, अमृत केशरी, कुंदन वर्णवाल, धर्मेंद्र केशरी, मुकेश माही, मौलेश्वर केशरी, पीकू गुप्ता, डीके रमानी, शुभम कुमार, नीरज केशरी आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. कटोरिया के बडका बांध के अलावा, राधानगर के कलोथर घाट, भैरोगंज के बडुआ नदी घाट, सूइया के रेहा बांध, बडुआ नदी घाट, सिताने घाट, बंदरी घाट, जमदाहा घाट आदि को आकर्षक ढंग से सजाया गया है़ जहां छठ व्रती अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे़
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज फोटो 16 बीएएन 63 खरना का प्रसाद तैयार करती व्रती64 कटोरिया का दरभाषण नदी घाट 65 घाट पर की जा रही रोशनीप्रतिनिधि, कटोरिया लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार को छठव्रतियों ने खरना किया़ मंगलवार को छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया […]
