बांका के यात्री को नशाखुरानी गिरोह ने लूटा

बांका के यात्री को नशाखुरानी गिरोह ने लूटा बांका/मधुपुर : कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस से बेहोशी की हालत में एक रेल यात्री को मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा. बताया जाता है कि ट्रेन के सामान्य बोगी में एक यात्री के बेहोश होने की सूचना आरपीएफ को किसी ने दिया. इसके बाद मधुपुर प्लेटफार्म पर आरपीएफ […]

बांका के यात्री को नशाखुरानी गिरोह ने लूटा

बांका/मधुपुर : कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस से बेहोशी की हालत में एक रेल यात्री को मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा. बताया जाता है कि ट्रेन के सामान्य बोगी में एक यात्री के बेहोश होने की सूचना आरपीएफ को किसी ने दिया. इसके बाद मधुपुर प्लेटफार्म पर आरपीएफ ने उक्त यात्री को मधुपुर में उतारा.

उतारे गये यात्री के पास से कोलकता से जसीडीह का टिकट बरामद हुआ है. उसके पास से छठ पूजा का सामान भी बरामद हुआ है. उसकी पहचान बांका निवासी रंजीत कुमार मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नशाखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला कर नगदी समेत अन्य सामान लूट ली है. रंजीत के घरवालों को घटना की सूचना रेल पुलिस ने दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >