50 से सौ फीसदी बढ़े सामान के दाम

50 से सौ फीसदी बढ़े सामान के दाम कटोरिया/बांका. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों की गहमागहमी रही. इस दौरान फल, मिट्टी के बर्तन आदि दुकानों में भारी संख्या में व्रतियों ने खरीदारी की. छठ को लेकर अचानक बढ़ी महंगाई ने लोगों को परेशान भी किया. नारियल दो दिन […]

50 से सौ फीसदी बढ़े सामान के दाम कटोरिया/बांका. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों की गहमागहमी रही. इस दौरान फल, मिट्टी के बर्तन आदि दुकानों में भारी संख्या में व्रतियों ने खरीदारी की. छठ को लेकर अचानक बढ़ी महंगाई ने लोगों को परेशान भी किया. नारियल दो दिन पूर्व 10 से 15 रुपये में मिलता था. वही नारियल 25 से 30 रुपये बिक रहा था. दो दिन पहले केला 20 रुपये दर्जन मिलता था, रविवार को 30 रुपये दर्जन मिल रहा था. डाभ 15 से 25 रुपये, ईख 5 से बढ़ कर 10 रुपये पीस, सूप 25 से बढ़ कर 50 रुपये पीस बिके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >