छठ पूजा की तैयारी में जुट गये श्रद्धालु

छठ पूजा की तैयारी में जुट गये श्रद्धालु फोटो 13 बांका 17 : बाजार में खरीदारी करते लोग जयपुर. ओपी क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ की तैयारी को लेकर श्रद्धालु जोर शोर से जुट गये है. छठ घाट की साफ – सफाई एवं पूजा सामग्री की खरीदारी भी स्थानीय बाजार में की जा रही […]

छठ पूजा की तैयारी में जुट गये श्रद्धालु फोटो 13 बांका 17 : बाजार में खरीदारी करते लोग जयपुर. ओपी क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ की तैयारी को लेकर श्रद्धालु जोर शोर से जुट गये है. छठ घाट की साफ – सफाई एवं पूजा सामग्री की खरीदारी भी स्थानीय बाजार में की जा रही है. छठ पर्व को लेकर सूप, डाला सहित मिट्टी के बरतन का भाव भी आसमान छू रहा है. श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष सभी समान के कीमत में दोगुना इजाफा हो गया है. क्षेत्र में मिट्टी व बांस का बरतन बनाने वाले बहुत कम लोग है. जिस कारण दूर के मार्केट से लोग समान की खरीदारी करते हैं. छठ व्रत के लिए मात्र एक चांदन नदी का घाट है. जहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है. घाट की साफ-सफाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >