शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी-गणेश से मांगी समृद्धि

कटोरिया : दीपावली का त्योहार पारंपरिक ढंग से दीप-श्रृंखला सजाकर एवं आकर्षक रोशनी करके हषार्ेल्लास से मनाया गया़ शाम होते ही इमारतें रंग-बिरंगे रोशनी से नहा उठी़ घर-घर समृद्धि व संपन्नता के देवता लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की पूजा-अर्चना की गयी़ लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देकर हैप्पी-दीपावली कह कर शुभकामनाएं भी दी़ घरों व प्रतिष्ठानों […]

कटोरिया : दीपावली का त्योहार पारंपरिक ढंग से दीप-श्रृंखला सजाकर एवं आकर्षक रोशनी करके हषार्ेल्लास से मनाया गया़ शाम होते ही इमारतें रंग-बिरंगे रोशनी से नहा उठी़ घर-घर समृद्धि व संपन्नता के देवता लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की पूजा-अर्चना की गयी़

लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देकर हैप्पी-दीपावली कह कर शुभकामनाएं भी दी़ घरों व प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती जलाकर व रंगोली बनाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था़ बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों व संस्थानों के प्रवेश-द्वार को केला के पेड़, गेंदा फूल के माला व इलेक्ट्रॉनिक झालर से आकर्षक बनाया गया था़ बच्चों, युवाओं, महिलाओं व पुरुषों द्वारा किये जा रहे आतिशबाजी व पटाखों की गूंज से समूचा आसमान हर पल संतरंगी होता रहा़ कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, तेतरिया, भैरोगंज, करझौंसा, जमदाहा,

जयपुर आदि क्षेत्र दीपावली की रोशनी से रात भर जगमगाता रहा़ धन की देवी लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर मिठाईयां व प्रसाद का वितरण भी किया़ मां काली की हुई पूजा-अर्चनाकटोरिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मां काली की प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर धूमधाम से पूजा-समारोह का आयोजन किया गया़

कटोरिया बाजार के हाट स्थित पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में ही प्रतिष्ठापित मां काली के दर्शन-पूजा हेतु सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्घालुओं की कतार लगी रही़ श्रद्धलुओं ने फूल व प्रसाद चढाकर सुख-समृद्घि व शांति की कामना की़ कई जगहों पर काली पूजा के दौरान मेला भी लगा़ कटोरिया के अलावा इनारावरण, भोरसार, बहदिया, मालबथान, जमदाहा, बेलचुर और लक्ष्मीपुर में भी काली पूजा समारोह का आयोजन हुआ़ कोई मालामाल,

तो कई हुए कंगालदीपावली के दौरान कटोरिया एवं आसपास के इलाकों में कई जगहों पर गुपचुप तरीका से ही जुआडियों का जमघट लगा़ जहां तास के बावन पत्तों पर जुआरियों ने रात भर अपना किस्मत आजमाया़ इस जुआ के खेल में कोई मालामाल तो कई जुआरी कंगाल भी हुए़ कईयों ने मोबाइल,

घडी व बर्तन तक बंधक पर रख कर जुआ खेला़ हालांकि कुछ जुआ के अड्डों पर ही सूद पर पैसे लगाने वाले लोग भी सक्रिय रहे़ जिससे रात से लेकर अहले सुबह तक जुआरियों की महफिल सजी रही़ हालांकि जुआरियों को खदेड़ने हेतु सडकों पर पुलिस की गश्ती होती रही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >