रजौन : काली पूजा समिति रजौन बाजार द्वारा इस वर्ष महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीपनारायण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य
डा. महेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर रजौन प्रखंड प्रमुख सुमन पासवान, बीडीओ अमित कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद यादव, लाल मोहन सिंह चंद्रवंशी, मुखिया घनश्याम सिंह, सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह पूजा समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह वेल्डन, सचिव ओंकार सिंह भारती, संजय झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. महादंगल कार्यक्रम में रजौन बाजार व आसपास के गांवों के लोग सैकड़ों की संख्या में दर्शक दीर्घा में मौजूद थे.
दंगल प्रतियोगिता में कदमा मोहनपुर, उपरामा, रानीटिकर, गुलनी नाथनगर,भूसिया, गोलाहू, नयाडीह, रजौन के निरंजन पहलवान, मनोज पहलवान, गोपाल पहलवान, सतीश पहलवान सहित कई स्थानों के पहलवानों ने अपने कारनामें दिखाये. वहीं कुछ पहलवान पहले राउंड प्रतियोगिता से बाहर हो गये.
मुकरवला आज भी जारी रहेगा. प्रथम दिन अपने करतब मे विजेता पहलवान को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा जबकि उपविजेता को 2100 व तीसरे स्थान पर आने वाले को 1100 रुपये के पुरस्कार से नवाजा जायेगा. कुश्ती दंगल कार्यक्रम को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है.
