जयपुर : ओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के यादव मार्केट के मैदान में दीवाली के शुभ अवसर पर बुधवार को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. गुरुवार को मां की दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. देर रात तक मेला सा नाजार लगा रहा.
रात्रि में प्रतिमा का विर्सजन धूम धाम से किया गया. यहां 40 वर्ष पूर्व से ही मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में जयपुर ओपी पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहती है. मेला अध्यक्ष सचिदानंद यादव, सचिव नित्यानंद यादव, कोषाध्यक्ष सोहन यादव, संचालन चिरंजीवी कुमार सहित अन्य ग्रामीण मेला को सफल बनाने में लगे रहे.
