टोरिया : रोशनी का पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया़. इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपने-अपने घरों ,व्यवसायीक प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगे बल्बों से सजाया गया था़ दुकानों व घरों में लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई़ युवाओं व बच्चे रातभर पटाखे छोड़ते रहे़
विभिन्न काली जी की मंदिरों में मां काली जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा व मेले का आयोजन किया गया़ कटोरिया, सुईया बाजार,भेलवा, जेरूआ, बाघमारी जमदाहा मालबथान, इनारावरण, हबडीडीह, गोड्डा, आदि जगहों के काली मंदिरों में गुरुवार को मां काली के दर्शन करने के लिए श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
इधर भीड को लेकर कटोरिया थाना अध्यक्ष प्रवेश भारती, सुईया ओपी अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा व आनंदपुर ओपी अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दलबल के साथ शांतिपूर्वक इस पर्व को संपन्न कराने के लिए गश्ती करते रहे़
