धोरैया : अंचलाधिकारी ब्रजकिषोर ठाकुर व थानाध्यक्ष षोएब आलम ने गुरुवार को प्रखंड के आधे दर्जन छठ घाटों पर पहुंच वहां की सुविधाओं का जायजा लिया़ सीओ व थानाध्यक्ष ने कुरमा ईदगाह के पीछे स्थित नदी तट पर पहुंच घाटों की स्थिति के बारे में कुरमा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज आलम व सरपंच संघ के अध्यक्ष भोला साह से जानकारी ली़ पाया गया कि कुरमा घाट पर कुछ लोगों द्वारा ईंट भटटा लगा दिये जाने से घाट की स्थिति खराब हो गयी है़
जिससे छठ व्रतियों को घाट पर परेषानी का सामना करने की संभावना को देखते हुये अधिकारियों ने अविलंब भटटा लगाने वाले लोगों को ईंट हटाने का निर्देष दिया़ वहीं घाट की मरम्मती हेतु मुखिया को आवष्यक दिषा निर्देष दिये़ बटसार में गहिरा नदी तट पर पहुंचने वाले रास्ते में कुछ लोगों द्वारा सरकारी चापानल का पानी सडक पर बहाया जा रहा था जिससे छठ व्रतियों को कीचडमय रास्ते से घाट पर पहुंचना पडता था़ सीओ व थानाध्यक्ष ने वैसे लोगों को अविलंब पानी का निकास सडक पर बहाने की पाबंदी लगाते हुये सडक की साफ सफाई के निर्देष दिये़
