दहेज के लिए पुत्र व वधू को निकाला घर से, एसपी से गुहार

दहेज के लिए पुत्र व वधू को निकाला घर से, एसपी से गुहार पूर्णिया.दहेज के लिए पिता ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू को घर से निकाल दिया. पिछले 25 अक्टूबर से पति-पत्नी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. मामला मधुबनी के गुरुद्वारा रोड स्थित केसरी टोला का है. गुरुवार को दंपति ने एसपी के […]

दहेज के लिए पुत्र व वधू को निकाला घर से, एसपी से गुहार पूर्णिया.दहेज के लिए पिता ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू को घर से निकाल दिया. पिछले 25 अक्टूबर से पति-पत्नी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. मामला मधुबनी के गुरुद्वारा रोड स्थित केसरी टोला का है. गुरुवार को दंपति ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर कार्रवाई की फरियाद की. 12 मई 2015 को रूपेश केसरी का विवाह मधुबनी के पासवान टोला के अशोक केसरी की पुत्री अंजलि कुमारी से संपन्न हुआ था. विवाह के उपरांत रूपेश केसरी के पिता अवधेश प्रसाद केसरी एवं अन्य दो पुत्र मनोज केसरी एवं रंजीत केसरी द्वारा दहेज की मांग को लेकर पुत्रवधू को प्रताड़ित करते थे. पुत्रवधु से तीन लाख व एक मोटरसाइकिल मायका से लाने का दवाब डाल रहे थे , तभी उनको घर में रहने दिया जायेगा. इस संबंध में अंजलि कुमारी ने बताया कि दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा, परंतु उसके पति ने उसका साथ नहीं छोड़ा. मामले को लेकर मधुबनी टीओपी थाने में दंपति द्वारा कार्रवाई हेतु आवेदन भी दिया गया था. रूपेश मधुबनी स्थित अपने घर के सामने वाले भाग में बिजली दुकान चलाता है, जो अभी बंद पड़ा है. फोटो:- 12 पूर्णिया 11परिचय:- एसपी जनता दरबार पहुंची दंपति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >