दीवाली आज : घर सज-धज कर तैयार
कटोरिया : दीपावली व काली पूजा को लेकर जहां बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चहल-पहल शुरू हो गई है. वहीं बाजार में दीपावली के बाद होने वाले हिन्दुओं के महान पर्व छठ व्रत की भक्ति गीतों के कैसटों की धुन से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा है. दीपावली को लेकर बाजार की उंची इमारतें, बड़ी प्रतिष्ठानों में हीरो होंडा शोरूम, बजाज ऑटो मोबाईल्स के बिल्डिंग को बिजली बल्बों से आर्कषक ढंग से सजाया गया है.
जबकि हर वर्ग के लोग लक्ष्मी पूजा की तैयारी को लेकर अपने-अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कर सजा-संवारने की अंतिम पायदान पर ला चुके है. इधर काली पूजा की भी तैयारी जोरों पर है. काली मंदिर में काली मां के प्रतिमा को मूर्ति बनाने वाले कारीगरों द्वारा रंग-रौगन कर अंतिम रूप दे दिया गया है. बाजार में पूजा सामगी को लेकर भीड़ लगी हुई है.
रोशनी के इस त्योहार को मनाने के लिये बाजार में मिट्टी के दीयों के साथ-साथ रंग-बिरंगे बिजली बल्बों की खरीदारी को लेकर होड़ मची हुई है.
