पैक्स चुनाव के मतदान की तिथि घोषित24 नवंबर को मतदान, 25 को मतगणना प्रतिनिधि, बाराहाटबिहार विधान सभा चुनाव की तपीस के बाद अब बारी है प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव की. पूर्व में एक ओर जहां प्रखंड के पांच पंचायत में पैक्स चुनाव के लिये मतदान कराये जाने थे. लेकिन ऐन वक्त पर विधान सभा चुनाव एवं श्रावणी मेला को लेकर मतदान तिथि बढ़ा दी गयी थी. चुनाव अधिकारी सचिन कुमार के मुताबिक पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरु कर दी गयी है. इसके आलोक में पूर्व में उम्मीदवारों द्वारा कराये गये नामांकन की मान्य होंगे. जानकारी हो कि प्रखंड क्षेत्र के पंजवारा , सबलपुर, भूरना, औरिया एवं पथरा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद एवं सदस्य के लिये मतदान होने हैं. अधिकारी ने बताया की इन सभी पांच पंचायत में आगामी 24 नवंबर को मतदान के साथ ही 25 नवंबर को मतगणना का काम होगा. इसके लिये आवश्यक कार्य प्रगति पर है.
पैक्स चुनाव के मतदान की तिथि घोषित
पैक्स चुनाव के मतदान की तिथि घोषित24 नवंबर को मतदान, 25 को मतगणना प्रतिनिधि, बाराहाटबिहार विधान सभा चुनाव की तपीस के बाद अब बारी है प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव की. पूर्व में एक ओर जहां प्रखंड के पांच पंचायत में पैक्स चुनाव के लिये मतदान कराये जाने थे. लेकिन ऐन वक्त पर विधान सभा […]
