आपसी विवाद में किया पथराव, ननद-भौजाई घायल

आपसी विवाद में किया पथराव, ननद-भौजाई घायल फोटो है : फोटो संख्या 9 बीएएन 60 व 61 जख्मी ननद-भौजाईप्रतिनिधिकटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाडी पंचायत अंतर्गत असनातरी गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा घर पर पथराव किया गया़ जिसमें ननद-भौजाई बुरी तरह से जख्मी हो […]

आपसी विवाद में किया पथराव, ननद-भौजाई घायल फोटो है : फोटो संख्या 9 बीएएन 60 व 61 जख्मी ननद-भौजाईप्रतिनिधिकटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाडी पंचायत अंतर्गत असनातरी गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा घर पर पथराव किया गया़ जिसमें ननद-भौजाई बुरी तरह से जख्मी हो गयी़ जख्मी गीता देवी (22वर्ष) पति अरविंद यादव एवं मालती देवी (22वर्ष) पति सुबोध यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया़ घटना के संबंध में जख्मी गीता देवी ने गांव के ही भीखन यादव, राजेंद्र यादव, गाजो यादव, जनार्दन यादव, मुकेश यादव, कमल यादव, साजो यादव आदि के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है़ जिसमें बताया गया है कि विपक्षी लोग अपना पाइप बिछा कर खेत का पटवन कर रहे थे़ उसके बाद उक्त लोग घर पर आकर कहने लगे कि मेरे पाइप में तुमलोगों ने छेद कर दिया है़ इनकार करने पर उक्त लोगों ने घर पर पथराव करने लगे़ जिसमें गीता देवी व उसकी ननद मालती देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी़ पथराव से घर के उपर लगाया गया सीमेंट का चदरा भी क्षतिग्रस्त हो गया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >