पॉकेटमारों से परेशान हैं शहरवासी

पॉकेटमारों से परेशान हैं शहरवासीबांका. शहर में पॉकेटमार के आतंक से लोग परेशान हैं. मालूम हो कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमार लोगों का मोबाइल, पैसे व जेवरात कुछ ही पलों में उड़ा देते हैं. इस तरह की घटना दुर्गा पूजा से शहर में लगातार हो रही है. दुर्गा पूजा में शहर के करहरिया […]

पॉकेटमारों से परेशान हैं शहरवासीबांका. शहर में पॉकेटमार के आतंक से लोग परेशान हैं. मालूम हो कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमार लोगों का मोबाइल, पैसे व जेवरात कुछ ही पलों में उड़ा देते हैं. इस तरह की घटना दुर्गा पूजा से शहर में लगातार हो रही है. दुर्गा पूजा में शहर के करहरिया मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा के लिए पहुंची करीब आधा दर्जन महिलाओं के जेवरात गायब हो गये थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो महिला पॉकेटमार को जेवरात को उड़ाते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके बाद भी शहर में प्रतिदिन में पॉकेटमारी की छोटी मोटी घटना होती रहती है. रविवार को भी शिवाजी चौक के समीप एक दवा विक्रेता अमर कुमार का कीमती मोबाइल सेट पॉकेटमारों ने उड़ा दिया. एक सप्ताह पूर्व एक स्थानीय पत्रकार का भी मोबाइल सेट चोरी करते रंगे हाथ एक नाबालिग लड़का पकड़ा गया था. उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के को रिमांड होम भागलपुर भेज दिया. वह खुद को साहबगंज जिले का निवासी बता रहा था. अमर कुमार ने भी मोबाइल चोरी के बारे में पुलिस को सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >