कार्यकर्ताओं ने बेलहर प्रत्याशी का किया स्वागत

कार्यकर्ताओं ने बेलहर प्रत्याशी का किया स्वागत फोटो 8 बीएएन 71 : जश्न मनाते कार्यकर्ता कटोरिया : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने की खुशी में कटोरिया बाजार में महागठबंधन के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया़ इस दौरान जमकर गुलाल उड़े एवं जश्न मनाया गया. इस दौरान हीरो शो […]

कार्यकर्ताओं ने बेलहर प्रत्याशी का किया स्वागत फोटो 8 बीएएन 71 : जश्न मनाते कार्यकर्ता कटोरिया : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने की खुशी में कटोरिया बाजार में महागठबंधन के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया़ इस दौरान जमकर गुलाल उड़े एवं जश्न मनाया गया. इस दौरान हीरो शो रूम के सामने बेलहर विधानसभा से चुने गए गिरिधारी यादव का पटना जाने के दौरान हीरो शो रूम के प्रोपाईटर रविन्द्र उर्फ टिंकू वर्णवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की गयी. उनके स्वागत में लगभग एक घंटे तक आतिशबाजी हुई जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ वाहनों की लंबी कतार सड़क के दोनों तरफ लग गयी़ इस क्रम में 125 किलो लड्डू का वितरण किया गया साथ ही इस दौरान लालू नीतीश जिंदाबाद, गिरिधारी यादव जिंदाबाद का नारा गूंजता रहा़ विधायक गिरधारी यादव को कुछ देर के लिये शो रूम पर रुक कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी़ कार्यकर्ताओं द्वारा इस क्षेत्र में लंबे समय से बांका क्षेत्र में दो बार एमपी एवं चार बार विधायक रहने को लेकर मुख्यमंत्री से गिरिधारी यादव को मंत्री पद देने की मांग की गयी है़ वहीं दूसरी ओर सूईया रोड में महागंठबंधन के प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेम्ब्रम की जीत पर सत्तन उर्फ सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर अबीर गुलाल उड़ायी गयी एवं आतिशबाजी की गयी़ इस मौके पर पंकज चौधरी जमालुद्घीन अंसारी प्रमोद मंडल अशोक यादव गुड्डू, यादव पिंटू सिंह,शंकर सिंह, सत्तन यादव, राजाराम भगत, रंधीर सिन्हा, सौरभ सिंह,,निवास यादव, महादेव साह, खुर्शीद अंसारी, पिंटू यादव, छोटू मिश्र, प्रमोद यादव, पंकज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >