जाति आधारित राजनीति रही सफलबांका. अमरपुर विधान सभा के मतदाताओं ने क्षेत्र में विकास को देखते हुए एक बार फिर जदयू के विधायक जनार्दन मांझी को 70,703 मत देकर जीत दिलायी. इस विधानसभा के मतदाताओं ने पुराने व बुजुर्ग प्रत्याशी पर भरोसा दिखाया. जनता ने विकास की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के वरीय नेताओं पर भरोसा नहीं दिखाते हुए जाति समीकरण को आगे बढ़ाया. यादव, मुसलिम व कुशवाहा मतदाताओं ने इनके पक्ष में मतदान किया. अमरपुर विधान सभा की जनता को विधायक मांझी के विकास कार्यों पर पूर्ण विश्वास था. 12 अक्तूबर को हुए मतदान में मतदाताओं ने जम कर वोट डाले. अमरपुर विधान सभा में 14 प्रत्याशी भाग्य अजमाने मैदान में उतरे थे. जीत मिलते ही चेहरे पर दिखी रौनकमतगणना के दिन बांका के पीबीएस कॉलेज में सबसे पहले अमरपुर विधान सभा से प्रत्याशी मनोज कुमार आजाद पहुंचे. उसके बाद एनडीए के प्रत्याशी को पहुंचते ही एक-एक कर सभी प्रत्याशी केंद्र पर पहुंचने लगे. पहुंचने के समय सभी प्रत्याशी के चेहरे पर खासा उत्साह था. जब मतगणना का शुरू हुआ तो सबसे पहले एनडीए आगे चल रहे थे. अपनी जीत पक्की होने की खबर सुनते ही महागंठबंधन समर्थकों के चेहरे पर रौनक आ गयी. जबकि बाकी प्रत्याशी निराश लौटे. मृणाल शेखर को अमरपुर से तो अच्छी बढ़त मिली, पर शंभुगंज प्रखंड से करीब साढ़े छह हजार मतों से वे पीछे हो गये.अमरपुर में प्रत्याशियों को प्रप्त मत जनार्दन मांझी : 73707 मृणाल शेखर:61934 सुरेंद्र सिंह:2864
जाति आधारित राजनीति रही सफल
जाति आधारित राजनीति रही सफलबांका. अमरपुर विधान सभा के मतदाताओं ने क्षेत्र में विकास को देखते हुए एक बार फिर जदयू के विधायक जनार्दन मांझी को 70,703 मत देकर जीत दिलायी. इस विधानसभा के मतदाताओं ने पुराने व बुजुर्ग प्रत्याशी पर भरोसा दिखाया. जनता ने विकास की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए […]
