लगातार तीसरी बार मनीष बने धोरैया के विधायक

लगातार तीसरी बार मनीष बने धोरैया के विधायक बांका. धोरैया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार भी अपने पुराने प्रत्याशी मनीष कुमार पर भरोसा दिखाते हुए उनको जीत दिला दी. युवा प्रत्याशी को धोरैया विधानसभा क्षेत्र के 68858 मतदाताओं ने वोट दिया, जबकि दो-दो बार से रहे विधायक रहे भूदेव चौधरी पर धोरैया व […]

लगातार तीसरी बार मनीष बने धोरैया के विधायक बांका. धोरैया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार भी अपने पुराने प्रत्याशी मनीष कुमार पर भरोसा दिखाते हुए उनको जीत दिला दी. युवा प्रत्याशी को धोरैया विधानसभा क्षेत्र के 68858 मतदाताओं ने वोट दिया, जबकि दो-दो बार से रहे विधायक रहे भूदेव चौधरी पर धोरैया व रजौन के 44704 ही मतदाताओं ने भरोसा जताया. मतगणना के दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. इस दौरान कभी-कभी दूसरे प्रत्याशी के बढ़त बनने पर पहले पक्ष का जोश कुछ कम हो जा रहा था. महागंठबंधन की ओर से लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार व कांग्रेस के कई नेताओं ने विस क्षेत्र में करीब तीन दर्जन सभा को संबोधित किया था, जबकि एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अकेले आधे दर्जन से ज्यादा सभा को संबोधित किया था. ज्ञात हो कि दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरपुर के राजपुर पंचायत की धरती पर सभा को संबोधित किया था. इस विधानसभा से कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. 268969 वोटरों में 149203 ने मतदान में भाग लिया था. भूदेव चौधरी : 44704 मनीष कुमार: 68858 मुनीलाल पासवान : 24501

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >