बांका विधानसभा : एनडीए के प्रत्याशी बने बांका के विधायक बांका. बिहार की चाबी भले ही किसी के पास रहे, लेकिन बांका विधानसभा की जनता ने अपना फैसला एनडीए के प्रत्याशी राम नारायण मंडल के पक्ष में सुनाया है. मतगणना को लेकर केंद्र पर सबसे पहले एनडीए के प्रत्याशी राम नारायण मंडल ही पहुंचे. इसके बाद महागंठबंधन के प्रत्याशी जफरूल होदा पहुंचे. इन दोनों के बाद एक-एक कर बांका विधानसभा के सभी प्रत्याशी मतगणना केंद्र पहुंचे. हालांकि इनके समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर व गणना अभिकर्ता मतगणना केंद्र के अंदर सुबह से ही जमे थे. सुबह से ही गिनती में एनडीए प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाये रहे. जब 18 वें राउंड में श्री मंडल और होदा के वोटों के बीच महज 200 का अंतर था, तब दूसरे प्रत्याशी के समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर काफी जोश में आ जाते थे. जैसे जैसे मतगणना का आखिरी दौर चालू हुआ, उस वक्त दोनों के समर्थक फूल- माला, मिठाई व पटाखा के खरीदारी का दावा करने लगे. अंतिम चरण की मतगणना जब चल रही थी, उस वक्त जिला प्रशासन अलर्ट था. बांका विधानसभा से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जनता ने तीन को ही सबसे ज्यादा मत दिया तथा अन्य को 5000-6000 के बीच मत मिले. राम नारायण मंडल: 52379 जफरूल होदा : 48649अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह: 16548
बांका विधानसभा : एनडीए के प्रत्याशी बने बांका के विधायक
बांका विधानसभा : एनडीए के प्रत्याशी बने बांका के विधायक बांका. बिहार की चाबी भले ही किसी के पास रहे, लेकिन बांका विधानसभा की जनता ने अपना फैसला एनडीए के प्रत्याशी राम नारायण मंडल के पक्ष में सुनाया है. मतगणना को लेकर केंद्र पर सबसे पहले एनडीए के प्रत्याशी राम नारायण मंडल ही पहुंचे. इसके […]
