जिनका जनता देगी साथ, वे जायेंगे बासुकीनाथ

जिनका जनता देगी साथ, वे जायेंगे बासुकीनाथ बांका. रविवार दोपहर तक यह तय हो जायेगा कि जिले के पांचों विधानसभा सीट से किसकी जीत होगी. यह भी तय हो जायेगा कि जनता ने 12 अक्तूबर को क्या फैसला लिया था. लेकिन अगर पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों का शनिवार कैसा बीता और जीत के बाद कौन […]

जिनका जनता देगी साथ, वे जायेंगे बासुकीनाथ बांका. रविवार दोपहर तक यह तय हो जायेगा कि जिले के पांचों विधानसभा सीट से किसकी जीत होगी. यह भी तय हो जायेगा कि जनता ने 12 अक्तूबर को क्या फैसला लिया था. लेकिन अगर पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों का शनिवार कैसा बीता और जीत के बाद कौन प्रत्याशी कहां जायेंगे तो प्राय: सभी प्रत्याशी ने एक बात कही कि वह जीत के बाद बाबा बासुकीनाथ के दरबार में जायेंगे.बांका विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी राम नारायण मंडल है जो अपनी जीत के बाद बासुकीनाथ जायेंगे. श्री मंडल ने बताया कि वह प्रत्येक बार जीत के बाद बाबा बासुकीनाथ से उनका आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं. बाबा के आशीर्वाद के बाद से ही बांका के विकास की योजना बनाते हैं. वहीं महागंठबंधन के प्रत्याशी जफरुल होदा अपनी जीत के बाद बांका बाजार स्थित दाता बाबा के मजार पर जायेंगे. वहीं उन्होंने शनिवार दिन भर मतदान अभिकर्ता व कार्यकर्ताओं के साथ बिताया. जिसके बाद वह पास के ही मसजिद में नवाज अदा करने गये . इसके बाद वह बाजार स्थित दाता बाबा के मजार पर जीत की दुआ करने गये. अमरपुर विधानसभा की बात करें तो यहां से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर युवा चेहरा डाॅ मृणाल शेखर हैं. वहीं महागंठबंधन की ओर से जनार्दन मांझी हैं. दोनों प्रत्याशियों ने अपने शनिवार की दिनचर्या बतायी आैर कहा कि वह जीत के बाद बाबा बासुकीनाथ की पूजा करने जायेंगे. भाजपा प्रत्याशी डाॅ शेखर ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पूजा पाठ करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर मतगणना की तैयारी को लेकर बैठक की. मतगणना अभिकर्ता सभी प्रकार की जानकारी देते रहे. जदयू विधायक भी शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं से मिलते रहें. वहीं बेलहर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर भाजपा से मनोज यादव हैं जबकि महागंठबंधन की ओर से जदयू के टिकट पर गिरिधारी यादव चुनाव मैदान में हैं. दोनों ने कहा कि वह जीत के बाद बाबा बासुकीनाथ जायेंगे. शनिवार को दोनों प्रत्याशी दिन भर मतदान अभिकर्ता और कार्यकर्ता से मिलकर मतगणना व जीत के बाद खुशी मनाने की रूप रेखा तैयार करते रहे. धोरैया विधानसभा में महागंठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मनीष कुमार व भूदेव चौधरी एनडीए की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. दोनों ने कहा कि जीत के बाद बाबा धनकुंड नाथ जायेंगे, जिसके बाद बाबा बासुकीनाथ की पूजा करने जायेंगे. दोनों ने बताया कि शनिवार को मतदान अभिकर्ता को आवश्यक जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >