किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज

किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज फोटो है : फोटो संख्या 7 बीएएन 63 डाॅ निक्की हेंब्रम, 64 स्वीटी सीमा हेंब्रम व 65 अंजला हांसदाप्रतिनिधि, कटोरिया विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही गत 12 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद यूं तो कटोरिया सीट (अजजा सुरक्षित) के सभी नौ प्रत्याशियों के भाग्य का […]

किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज फोटो है : फोटो संख्या 7 बीएएन 63 डाॅ निक्की हेंब्रम, 64 स्वीटी सीमा हेंब्रम व 65 अंजला हांसदाप्रतिनिधि, कटोरिया विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही गत 12 अक्तूबर को हुए मतदान के बाद यूं तो कटोरिया सीट (अजजा सुरक्षित) के सभी नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया था़, लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब वो समय आ गया है, जब किसके सिर विधायक का ताज सजेगा, इसका फैसला सुनाया जायेगा़ मगर इस बार यह तो निश्चित रूप से तय है कि कटोरिया में पहली बार महिला प्रत्याशी को विधायक की कुरसी मिलने वाली है़ वैसे तो मतदान के पहले व बाद से लेकर आज तक सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने जीत का दावा करते रहे हैं, लेकिन एक बात यह भी सच है कि फिलवक्त सभी प्रत्याशियों व उनके कार्यकर्ताओं की धडकनें तेज हो गयी है़ सबों की नजर आज(आठ नवंबर) को जिला मुख्यालय में होने वाली मतगणना के प्रत्येक राउंड पर टिकी रहेगी़ ज्ञात हो कि कटोरिया में पांच महिलाओं समेत नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे़ जिसमें एनडीए प्रत्याशी डाॅ निक्की हेंब्रम, महागंठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम व झामुमो प्रत्याशी अंजला हांसदा के अलावा अनिल मरांडी, माइकल हांसदा, पुष्पलता मुर्मू, राजाराम सोरेन, रेखा सोरेन व उमेश हेंब्रम शामिल हैं. कटोरिया सीट से एनडीए व महागंठबंधन प्रत्याशी में सीधा मुकाबला माना जा रहा था़ लेकिन झामुमो प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है़ ज्ञात हो कि पूर्व से कटोरिया विधानसभा की सीट राजद का किला माना जाता रहा था़ लेकिन वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी सोनेलाल हेंब्रम ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी़ विधायक सोनेलाल हेंब्रम के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बार पार्टी ने उनकी पुत्र वधु डाॅ निक्की हेंब्रम को मैदान में उतारा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >